
path sanchalan
उज्जैन। चुनावी साल में निकलने वाले पथ संचलन को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व्यापक रूप में तैयारियां कर रहा है। संचलन में स्वयंसेवकों की संख्या विस्तार के लिए संघ के विस्तार शहर के वार्ड व बस्तियों में संपर्क कर नए लोगों को संचलन से जुडऩे के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके लिए सहमति लेकर संबंधित के नाम दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही संघ कार्यालय व शाखाओं के जरिए नव स्वयं सेवकों को गणवेश विक्रय की जा रही है। बस्तियों में नए किशोर व युवाओं से संपर्क कर रहे विस्तारक, विजयादशमी महोत्सव पर निकलेगा संघ का महानगर पथ संचलन, विजयादशमी के मौके पर 19 अक्टूबर को संघ के महानगर का वृहद् संचलन निकलेगा। जिसमें स्वयं अनुशासित ढंग से हाथ में दंड लिए कदमताल करते निकलेंगे।
पथ संचलन से पहले प्रार्थना व बौद्धिक सत्र
पथ संचलन से पहले सुबह 8 बजे क्षीरसागर मैदान पर प्रार्थना व बौद्धिक सत्र होगा। संघ के क्षेत्र प्रचार क्षेत्र प्रचार दीपक विस्फूटे मुख्य वक्ता रहेंगे। अध्यक्षता हरिद्वार के संत चिदानंद स्वामी करेंगे। पिछले साल संचलन मेंं 5 हजार स्वयं सेवक शामिल हुए थे। महानगर के मान से संघ इस संख्या को कम आंक रहा है। इसी कारण इस बार के संचलन में संख्या विस्तार के लिए बस्तियों में संपर्क किया जा रहा है। संघ की दृष्टि से शहर में 59 बस्तियां है। नए स्वयं सेवक जुड़े और उन्हें सहज गणवेश उपलब्ध हो सकें इसके लिए सभी बस्ती केंद्रों पर गणवेश विक्रय केंद्र भी खोले गए है।
विस्तार में भाजपा कार्यकर्ता भी जुटे
स्वयं सेवकों की संख्या में विस्तार के लिए संघ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के समयदानी व अन्य कार्यकर्ता भी जुटे हुए है। चुनावी साल होने सेे बड़े नेता भी अपने समर्थकों को कह रहे है की अपने क्षेत्रों में नए किशोर व युवाओं को संचलन में जोड़े। साथ ही कहां जा रहा है की इस बार पूर्ण गणवेश में संचलन निकलेगा। इसके लिए अभ्यास संचलन भी होगा।
Published on:
14 Oct 2018 07:35 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
