उज्जैन. भैरवगढ़ क्षेत्र में ङ्क्षसहस्थ भूमि पर बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। रात में चोरी-छिपे पेड़ों का काटा गया है। वहीं शिकायत के ४८ घंटे के बाद निगम की टीम पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बनाने से पहले पेड़ों को काटा गया है।
बगैर अनुमति के पेड़ों को भैरवगढ़ थाने के पास उन्हेल नाका की खाली भूमि पर काटा गया है। यहां बड़ी संख्या में बबूल व अन्य वृक्ष लगे हैं। शुक्रवार को अज्ञात लोगोंं ने यहां करीब ३० से ज्यादा पेड़ काट दिए। सुबह जब स्थानीय लोग पहुंचे तो कटे हुए पेड़ों को देखकर चौंक गए और इसकी सूचना थाने और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। स्थानीय लोगों का कहना है जिस जगह पेड़ काटे गए है वह ङ्क्षसहस्थ भूमि है। क्षेत्र में कई कॉलोनाइजर सक्रिय हैं और यहां अवैध कॉलोनी काटने केे इरादे से ही पेड़ों को काटा गया है। इतनी बड़ी संख्या में वृक्ष कटने पर क्षेत्रीय पटवारी और पुलिस की भी सक्रियता नहीं दिखी, जबकि जिस जगह पेड़ काटे गए हैं वह भैरवगढ़ पुलिस थाना के सामने का ही क्षेत्र है। पंचनामा बनाने पहुंचे निगम उपयंत्री आदित्य शर्मा ने बताया कि बगैर अनुमति के करीब ३० पेड़ों को काटा गया है। पेड़ काटने वाले और भूमिस्वामी भी सामने नहीं आए हैं। लकड़ी को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है।
एसडीएम से शिकायत कार्रवाई नहीं
ङ्क्षसहस्थ भूमि क्षेत्र में पेड़ों को काटने की घटना पर क्षेत्रीय रहवासियों ने एसडीएम डॉ. कल्याणी पांडे को वीडियो सहित शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम तक शिकायत की गई है।
अवैध कॉलोनी काटने की तैयारी
भैरवगढ़ क्षेत्र में बगैर अनुमति के बड़ी संख्या में वृक्षों को काट दिए गए है। ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में भू-माफिया सक्रिय है और अवैध कॉलोनी काटने के इरादे से वृक्ष काटे गए हैं।
– परमानंद मालवीय,
पार्षद पति