इस बार महाकाल की सवारी खास होने जा रही है, क्योंकि, सीएम डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार, पहली दफा सवारी में जनजाति दल के अलावा दत्त अखाड़ा पर वैदिक उद्घोष भी होगा। पिछले साल की तरह ही जनजातीय लोक कला व बोली विकास अकादमी मप्र संस्कृति परिषद के जरिए सवारी में जनजातीय कलाकारों का दल भी शामिल होगा।