4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सितंबर में पूरा हो जाएगा 8 सौ करोड़ का भव्य ‘शिव लोक’

एक और शुभ सूचना आई है। शिव लोक shiv lok यानि महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम पूरा होेने की कगार पर है। सितंबर में इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही है।

2 min read
Google source verification
maha_shiv.png

शिव लोक shiv lok यानि महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम पूरा होेने की कगार पर

उज्जैन. सावन माह sawan maas में महाकाल के दर्शन और पूजन करने लोग उमड़ रहे हैं। शनिवार को सावन sawan maas का पहला शिव प्रदोष Shiv Pradosh है और सावन माह की शिवरात्रि Shivratri भी है। ऐसे में महाकाल mahakal के दर पर देर रात से ही भक्तों की लंबी कतार लगी है। इधर एक और शुभ सूचना आई है। शिव लोक shiv lok यानि महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम पूरा होेने की कगार पर है। सितंबर में इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही है।

उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple Ujjain परिसर को शिव लोक यानि महाकाल लोक के रूप में संवारा जा रहा है। इसके लिए पहले चरण के काम पूरे हो चुके हैं जिनका पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। अब महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम चल रहा है जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

महालोक योजना- 2 के सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सितंबर माह में इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। इसके मद्देनजर उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम लगातार निरीक्षण और समीक्षा कर रहे हैं। कलेक्टर ने सभी योजनाओं को हर हाल में 31 अगस्त तक पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। तय समय में काम पूरा न करने पर भारी पेनाल्टी वसूलने की चेतावनी दी गई है।

महाकाल लोक mahakal lok को उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी के माध्यम से संवारा जा रहा है। इसके अंतर्गत महाकालेश्वर मंदिर परिसर को भव्य बनाया जा रहा है, इसे पूरा आठ गुना बड़ा किया जा रहा है। यह पूरी योजना करीब 12 करोड़ की है जिसमें पहले चरण का लोकार्पण पिछले साल 11 अक्टूबर को पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया था।

पहले चरण में 395 करोड़ रुपये के काम कराए गए थे। दूसरे चरण में करीब 8 सौ करोड़ के काम प्रगति पर हैं। सितंबर में लोकार्पण करने के लिए इन कार्यों को 31 अगस्त तक पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है।

घिस रहा महाकाल ज्योतिर्लिंग, भक्तों और पुजारियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन