
Ujjain News: भूत-पिशाचों की टोली के साथ नाचते-गाते चलेंगे बाबा के भक्त
उज्जैन. महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व के बाद शिव-विवाह का रिसेप्शन 7 मार्च को होगा। बाबा महाकाल की बरात निकाली जाएगी, जिसमें भूत-पिशाचों की टोली और नाचते-गाते भक्त साथ रहेंगे। नगर भोज के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाएंगे, कार्यक्रम हरसिद्धि पाल पार्किंग परिसर में आयोजित होगा।
भगवान की विशाल बरात निकलेगी
विवाहोत्सव मंडली के महेंद्र कटियार, राजेश अग्रवाल, दुर्गेश जाट ने बताया बाबा महाकाल के रिसेप्शन की सारी तैयारियां चल रही हैं। 7 मार्च को नगरकोट से भगवान की विशाल बरात निकलेगी, जिसमें भूत-पिशाच और भक्तों का चल समारोह निकाला जाएगा। सुबह 11 बजे यह चल समारोह शुरू होगा। इसमें विभिन्न झांकियां रहेंगी। इसी दिन हरसिद्धि पाल पर महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन होंगे।
भगवान को पकवानों का भोग
भगवान महाकाल के रिसेप्शन में अनेक प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। शिव-पार्वती का पूजन होगा। महाआरती के बाद महाभोग लगेगा। शाम 5 बजे भोजन प्रसादी शुरू की जाएगी और रात 12 बजे डाकन-डाकिनी नृत्य प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील आनंद गोयल, निक्की परमार, राघव बांगडिय़ा, राजा पांचाल, खेमसिंग तोमर, शुभम राठौर, दीपक वाघेला, राम राठौर, चेतन ठक्कर, सोनू राठौर, अंकित खत्री, सोनू शर्मा आदि ने की है।
Published on:
07 Mar 2020 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
