16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोले बाबा महाकाल का मनभावन शृंगार…

भोले बाबा भगवान श्रीमहाकालेश्वर का भादौ मास में मनभावन शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन अनूठे शृंगार किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
patrika

Mahakaleshwar Temple Ujjain,mahakal shringar,mahakal darshan,Bhasm Aarti Darshan

उज्जैन. भोले बाबा भगवान श्रीमहाकालेश्वर का भादौ मास में मनभावन शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन अनूठे शृंगार किए जा रहे हैं। फूलों और भांग के अलावा ड्रायफ्रूट से उन्हें सजाया जा रहा है। गुरुवार को महाकाल की आरती के दौरान अद्भुत शृंगार किया गया। दर्शनों के लिए भक्तों की दीवानगी देखते ही बनती है।

चंदन से सजे भोलेबाबा
भगवान महाकाल बिल्व पत्र और चंदन से खूब सजे। भस्म आरती के बाद सुबह 10.30 बजे भोग आरती के दर्शन होते हैं। भोलेनाथ भगवान महाकाल अपने भक्तों को अलौकिक स्वरूप में दर्शन देते हैं। चंदन-ड्रायफ्रूट आदि से उन्हें सजाया जाता है। शृंगार भी ऐसा कि देखते ही मन आनंदित हो जाए।

त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सुसज्जित महाकाल
भोलेनाथ को जल-दूध, दही और चंदन से स्नान के बाद पंचामृत पूजन किया गया। गले में पुष्पों का हार सुशोभित था, तो त्रिपुंड व त्रिनेत्र से मुखारविंद दमक रहा था। राजाधिराज महाकाल का मनभावन शृंगार हुआ। श्रावण मास में ज्योतिर्लिंग पर चंदन से आकर्षक स्वरूप बनाया गया, भक्तों ने इस निराले रूप के दर्शन किए तो पूरा हॉल जयकारों से गूंज उठा।

अद्भुत है महाकाल का शृंगार
भस्मी रमाने वाले बाबा महाकाल को पहले जल-दूध से स्नान कराया, इसके बाद भस्मी रमाई। बिल्व पत्रों और फूलों के हार से सजाया गया। यह रूप भक्तों को हर पल आनंदित करता है। प्रतिदिन अनूठे शृंगार होते हैं। भांग और ड्रायफ्रूट का शृंगार किया जाता है। उनके मुख पर चंदन का त्रिपुंड तो गले में पुष्पों की माला शोभा बढ़ा रही थी। तरह-तरह के सूखे मेवे भी शृंगार में उपयोग किए जाते हैं। बाबा का यह रूप बड़ा ही मनोहारी होता है। विविध प्रकार के शृंगारों में भांग शृंगार सबसे अनूठा और खास माना जाता है।

महाकाल के कई हैं मनोहारी रूप
बाबा महाकाल भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। उनके कई रूप हैं, सभी झलक पाने को आतुर रहते हैं। हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ती है। जब भोले भस्मी रमाए बैठते हैं, तो उनका स्वरूप बड़ा ही मनोहारी नजर आता है। सुबह भस्मी से स्नान करते हैं। तन पर भस्मी लगाते हैं और मृगछाला ओढ़कर भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं। गर्भगृह में चारों तरफ भस्मी फैली होती है। जिससे ऐसा लगता है, मानों भक्त बाबा के हिमालय पर्वत पर दर्शन कर रहे हों। बाबा अनेक रूपों में भक्तों को दर्शन देकर धन्य करते हैं। महाकाल मंदिर में अनेक छोटे-बड़े मंदिर हैं। इनके दर्शन के लिए भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें

image