
style,Body Building Championship,sporting event,
उज्जैन. बाबा पशुपति नाथ की नगरी मंदसौर में आयोजित 42वीं सीनियर 32वीं मास्टर्स अलंकरण ट्रॉफी राज्यस्तरीय मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ शरीर साधक का ताज उदित जोशी के खाते में दर्ज हुआ।
शहीदों को समर्पित खेल आयोजन
स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एमपी मुख्यालय उज्जैन के तत्वावधान में दशपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा पंडित दीनदयाल जोशी उद्यान परिसर में पुलवामा के शहीदों को समर्पित खेल आयोजन में देश भक्ति के तरानों में खेल प्रेमी मध्यरात्रि तक झूमते रहे। 33 जिला इकाइयों के 250 से भी अधिक शरीर साधकों ने संगीत की धुन पर मांसपेशियों के प्रदर्शन से मुग्ध किया। बेस्ट पोजऱ का खि़ताब राजकुमार यादव एवं मोस्ट इम्प्रूव्ड बॉडी का टाईटल सुनील सोलंकी ने जीता।
खेल स्पर्धा का प्रभावी देशभक्ति पूर्ण संचालन
खेल स्पर्धा का प्रभावी देशभक्ति पूर्ण संचालन शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्वमंत्री कैलाश चावला, अंतराष्ट्रीय निर्णायक प्रेमसिंह यादव, महासचिव अतीन तिवारी, पार्षद मुजफ्फर हुसैन थे। प्रदेश की प्रथम महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर एवं प्राची गुप्ता का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उज्जैन के आज़ाद सारवान, सुनील राठौर, शाहनवाज हुसैन पदक प्राप्त करने में सफल रहे। निर्णायक पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंन्द्र सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र मालवीय, अमित कनोजिया, राजेश भारती, अनिल चावंड को भी सम्मानित किया गया।
आयुर्वेद कॉलेज में हुआ भगवान धन्वंतरि प्रतिमा का अनावरण
मंगलनाथ मार्ग स्थित शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्यजी महाराज व माधव प्रपन्नाचार्यजी की विशेष उपस्थिति में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में वैदिक रीति से हवन-पूजन हुआ और एकादश बटुकों द्वारा शांति पाठ किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने संगीतमय धन्वन्तरि वंदना प्रस्तुत की। स्वामीजी ने प्रधानाचार्य की प्रशंसा करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि उज्जैन में भगवान धन्वन्तरि का मंदिर बनना एक विशेष उपलब्धी है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली में इस महाविद्यालय के छात्र भगवान को नित्य प्रणाम कर आयुर्वेद चिकित्सा का ज्ञान प्राप्त करेंगे तो सफल चिकित्सक बनेंगे। उन्होंने कहा कि चरक भवन में भी महर्षि चरक की प्रतिमा स्थापित होना चाहिए। डॉ. वेदप्रकाश व्यास ने संस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम में घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय, नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. श्यामलाल शर्मा, डॉ. आरएन वाजपेयी, डॉ. डीके खरे, डॉ. राजेश गुप्ता तथा डॉ. आरएस चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य डॉ. जेपी चौरसिया ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजयकीर्ति जैन व महाविद्यालय की छात्रा सौम्या दीक्षित और खुशबू दुबे ने किया। आभार डॉ.नृपेन्द्र मिश्रा ने किया।
Published on:
20 Feb 2019 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
