उज्जैन

सिंहस्थ २००४ में चौड़ी हुई सड़क पर ऐसा कब्जा कि ओटले के आगे ओटले बनाए

निगम ने देवासगेट से मालीपुरा, तोपखाना हुए महाकाल चौराहा मार्ग तक अतिक्रमण हटाए

3 min read
Feb 28, 2023
निगम ने देवासगेट से मालीपुरा, तोपखाना हुए महाकाल चौराहा मार्ग तक अतिक्रमण हटाए

उज्जैन. सिंहस्थ २००४ में देवासगेट से महाकाल चौराहे तक किए गए सड$क चौड़ीकरण बीते सालों में अतिक्रमण की जद में आ गई। इसकी बागनी सोमवार का सामने आई जब निगम की टीम ने दुकान के बाहर किए हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। सड$क पर अतिक्रमण की ऐसी स्थिति थी कि दुकान के बाहर ओटले तो बनाए ही इनके आगे भी ओटले बना कर सड$क घेर ली गई। निगम दल ने जब इन्हें तोडऩे की कार्रवाई की तो एक बार फिर सड$क की चौड़ाई दिखने लगी।
नगर निगम ने सोमवार सुबह ११ बजे से देवासगेट बस स्टैंड से लेकर मालीपुरा, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए महाकाल चौराहे तक सड$क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम ने एक-एक कर दुकानों के आगे नाली के ऊपर तथा इसे आगे किए हुए पक्के निर्माण का तोडऩे की कार्रवाई शुरू की। करीब १५ से अधिक स्थानों पर निगम टीम ने किए अवैध निर्माण को हटाया। निगम की कार्रवाई शाम तक चलती रही। आखिर में देवासगेट बस स्टैंड पर हुए दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई। निगम उपायुक्त चंद्रशेखर निगम ने बताया कि पूरे क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा तय सीमा से अधिक निर्माण कर लिया था। कुछ स्थानों पर ओटलों के आगे ओटले बनाकर दुकान संचालित की जा रही थी। इन्हीं सभी निर्माण को तोड़ा गया।

इसी हफ्ते से टूटेंगे सिंहस्थ क्षेत्र के अवैध निर्माण
कलेक्टर ने चिह्नित किए ३३१ मकानों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

उज्जैन. ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को हटाने को लेकर प्रशासन अब फिर एक्टिव मोड में आ गया है। संभवत: इसी सप्ताह के अंत से ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को तोडऩे की कारवाई शुरू होगी। इसके लिए निगम द्वारा पूर्व में चिन्हित किए अवैध निर्माण को ही तोड़ा जाएगा। हालांकि इसके पहले शुरुआत कहां से करना है, इसका निर्धारण निगमायुक्त रौशनकुमार ङ्क्षसह को करने के लिए कहा गया है।
ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने नए सीरे से निर्देश दिए है। सोमवार को समयावधि बैठक में ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण कार्यों को तोडऩे को लेकर हुई चर्चा में निगमायुक्त रौशन कुमार ङ्क्षसह द्वारा बताया कि निगम ने २०१६ के बाद ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र हुए निर्माण कार्य का सर्वे किया था। इस सर्वे में ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में आधा दर्जन कॉलोनियां तो करीब ३३१ मकान निर्माण हो गए है। इनमें जोन क्रमांक १ जो कि भैरवगढ़, पिपलीनाका व जूना सोमवारिया क्षेत्र आता है में १८२ मकान बन गए है। यहां करीब चार कॉलोनियां कट गई है। इसी तरह जोन क्रमांक २ में गुलमोहर कॉलोनी विकसित हुई है। यहां पर करीब १०० मकान बन गए है। वहीं जोन क्रमांक ३ में महाकाल क्षेत्र, जयङ्क्षसहपुरा व बडऩगर रोड पर छोटी-छोटी कॉलोनी कटकर ४९ मकान बन गए है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इन्हीं अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई शुरू करने को कहा। उन्होंने निगमायुक्त रौशन कुमार से कहा कि वह एक योजना बना ले कि किस क्षेत्र से पहले अवैध निर्माण को हटाया जाना है। इसी के बाद निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बता दें कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने ज्वाइङ्क्षनग के साथ ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र से अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे।
इतने अवैध निर्माण
कॉलोनी मकान
रामनगर ४८
ग्यारसीनगर के पास ४६
ग्यारसीनगर ४१
जूना सोमवारिया ४७
गुलमोहर कॉलोनी १००
जयसिंहपुरा व बडऩगर रोड ४९
अब कॉलोनी कटी तो एसडीएम-सीएमओ जिम्मेदार
ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण व कॉलोनी कटने को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई अवैध कॉलोनी निर्मित होती है तो इसके लिए संबंधित एसडीएम एवं सीएमओ सीधे जिम्मेदार होंगे।
सर्वे किया है, अब कार्रवाई की जाएगी
निगम ने ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर सर्वे किया है। उसके अनुसार इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
- कुमार पुरुषोत्तम, कलेक्टर

Published on:
28 Feb 2023 01:24 am
Also Read
View All

अगली खबर