1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन आने वाली इस ट्रेन में मिला संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मचा हड़कंप

बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर भोपाल-उज्जैन ट्रेन में मिली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उज्जैन में 40 मिनट जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Jitendra Singh Chouhan

•

Updated: 7 Aug 2019, 7:07 AM IST

rpf,ujjain hindi news,ujjain crime news,ujjain police news,bhopal ujjain passenger,

बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर भोपाल-उज्जैन ट्रेन में मिली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उज्जैन में 40 मिनट जांच

उज्जैन. भोपाल के पास बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) रेलवे स्टेशन पर भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने उज्जैन पहुंचने पर ट्रेन की जांच की। करीब 40 मिनट चली जांच में ट्रेन की हर बोगी की तलाशी के साथ इसमें सवार यात्रियों के सामानों की भी जांच की। वहीं प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों के सामानों की भी जांच की गई। अचानक जांच से यात्रियों में हड़कंप भी मचा। हालांकि आरपीएफ की जांच में कोई संदिग्ध सामान या व्यक्ति नहीं मिला।

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर टे्रन में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली है। इसके बाद सक्रिय हुई आरपीएफ टीम ने उज्जैन पहुंचने पर भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन की जांच की। यह ट्रेन भोपाल से सुबह 6.30 बजे चलकर सुबह 10.50 बजे शहर पहुंचती है। ट्रेन के आने से पहले ही आरपीएफ की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई। यात्रियों के उतरते ही उनके सामानों की जांच की शुरू की गई। साथ ही ट्रेन की हर बोगी में प्रशिक्षित डॉग के साथ तलाशी शुरू की गई। करीब ४० मिनट तक चली जांच के दौरान ट्रेन में किसी तरह का संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री भौचक थे कि आखिर क्या हो गया। आरपीएफ ने इसे सामान्य जांच बताते हुए यात्रियों से मदद की बात कही। आरपीएफ टीआई नवीन उपाध्याय ने बताया यह ट्रेन आगे नहीं जाती इसलिए किसी यात्री को परेशानी नहीं हुई। जांच में किसी तरह का सामान या संदिग्ध व्यक्ति भी नहीं मिला।

शाम को अवंतिका और निजामुद्दीन ट्रेन की जांच
आरपीएफ ने सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के बाद शाम को दिल्ली और मुंबई जाने वाले ट्रेनों की भी जांच की। डॉग स्क्वॉड के साथ शाम को अवंतिका सुपरफास्ट और निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन की तलाशी ली गई। लोकल कोच के साथ स्लीपर में यात्रियों के सामानों की जांच की गई