10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को गर्मी लगी तो पति ने चुराया एसी, फिर पुलिस के डर से छोड़ गया

मक्सी रोड स्थित स्कूल से 15 दिन पहले की थी चोरी, स्कूल संचालक ने मंत्री से शिकायत के बाद आइजी ने दिया दखल तो पुलिस ने पकड़ा चोर

1 minute read
Google source verification
ujjain crime news,Ujjain Police,sp sachin atulkar,ujjain hindi nwes,

मक्सी रोड स्थित स्कूल से 15 दिन पहले की थी चोरी, स्कूल संचालक ने मंत्री से शिकायत के बाद आइजी ने दिया दखल तो पुलिस ने पकड़ा चोर

उज्जैन. पत्नी बार-बार गर्मी लगने के ताने दे रही थी तो पति एक स्कूल से एयर कंडीशनर ही चुरा ले गया। मामले की शिकायत पुलिस को पहुंची तो कार्रवाई के डर से पति वापसस्कूल पहुंचा और आवाज लगाकर एयर कंडीशनर रख कर चला गया। मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई की शिकायत स्कूल संचालक ने मंत्री से की। इस पर आइजी ने मामले में दखल दिया और सक्रिय हुई पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया।

चिमनगंज मंडी पुलिस ने एसी चुराने वाले करण कंजर को पकड़ा है। दरअसल मक्सी रोड स्थित ग्राम जीवनपुराखेड़ा में संचालित एक निजी स्कूल का एसी 15 दिन पहले अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। एसी चोरी होने के बाद स्कूल कर्मचारी थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लेकर आवेदन रख लिया। इसके बाद स्कूल प्राचार्य ने प्रदेश सरकार के एक मंत्री से अपने संबंधों का प्रयोग किया। सूचना आइजी उज्जैन तक पहुंची। आइजी ने एसपी और फिर थाने में कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि इस बीच पुलिस कंजर डेरे तक पहुंच गई लेकिन चोर नहीं मिला। पुलिस की कार्रवाई के डर से घबराए चोर ने पांच दिन पहले वापस में एसी रख गया। उसने स्कूल परिसर में एसी रखा और बकायदा आवाज भी लगाई ताकि स्कूल वाले ऐसी को देख ले। जब चोर स्कूल में ऐसी रख रहा था तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने रविवार को देवास जिले टोंकखुर्द से चोर करण कंजर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी को गर्मी लग रही थी इसलिए एसी चुरा ले गया।

एसपी ने तीन पुलिसकर्मी को डपटा
एसी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में ढीलपोल ने एसपी सचिन अतुलकर ने गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले में तीन पुलिसकर्मियों को डपटा और अगली गलती पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।