जंगल गए थे लकड़ी बीनने, देवर ने भाभी की बहन का कर दिया रेप

जीजा के घर आई नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म, देवर ने जंगल में लकड़ी बीनने के बहाने उससे ज्यादती की। देवर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने वह खुद थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

less than 1 minute read
Jun 30, 2016
Brother-in-law's sister the rape
उज्जैन. कलयुगी देवर ने अपनी भाभी की छोटी बहन का ही रेप कर दिया। वह बड़ी बहन से मिलने उसकी ससुराल आई हुई थी। देवर ने जंगल में लकड़ी बीनने के बहाने उससे ज्यादती की। देवर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने वह खुद थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दी जान से मारने की धमकी
मामला राघवी थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी गांव का है। पीडि़ता और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं। टीआई रमेश रघुवंशी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसकी छोटी बहन उसके घर आई थी। देवर के साथ वह जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। वहीं पर देवर ने उसके साथ ज्यादती की है। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता जब घर लौटी तो पेट में दर्द होने पर उसने सारी बात अपनी बड़ी बहन को बताई।

पति ने लिया भाई का पक्ष
बड़ी बहन ने देवर को खूब डांटा, लेकिन पति ने अपने छोटे भाई का ही पक्ष लिया। पति का यह रुख देख उसने ससुराल छोड़ दिया और छोटी बहन को साथ लेकर मायके आ गई। टीआई ने बताया कि पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट और शरीर पर नाखून की खरोंच के निशान मिले हैं।
Published on:
30 Jun 2016 06:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर