15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल की हिंसा रोक दो महाकाल : 45 भक्त कर रहे प्रार्थना, सजाया फूल बंगला, लगाया पकवानों का महाभोग

कोलकाता से आए 45 भक्तों की मंडली मंडली की ओर से शनिवार को महाकाल मंदिर में फूलों का बंगला सजाकर भगवान महाकाल को 56 तरह के पकवानों का महाभोग लगाया गया।

2 min read
Google source verification
patrika

Mahakal Temple,ujjain hindi news,ujjain mahakal,ujjain mahakal temple,Ujjain Mahakal Mandir,

उज्जैन. कोलकाता से आए 45 भक्तों की मंडली मंडली की ओर से शनिवार को महाकाल मंदिर में फूलों का बंगला सजाकर भगवान महाकाल को 56 तरह के पकवानों का महाभोग लगाया गया। बंगाल में जारी हिंसा को रोकने, बारिश व जनकल्याण की भावना से कोलकाता की महाकाली देवी और अन्य भक्तों की ओर से महाकाल मंदिर के रमण त्रिवेदी, दिनेश त्रिवेदी के सान्निध्य में हवनात्मक महारुद्राभिषेक अनुष्ठान कराया जा रहा है। अनुष्ठान के दूसरे दिन 60 पंडितों ने 5 कुंडों में आहुतियां दी। यज्ञ के साथ 31 पंडित महामृत्युंजय जाप भी कर रहे हैं। संध्या आरती में फूल बंगला सजाया गया। इसके लिए इंदौर से कारीगर व फूल मंगवाए गए थे। पुजारी समाहित त्रिवेदी, उमेश त्रिवेदी ने बताया अनुष्ठान की पूर्णाहुति रविवार की दोपहर में 12 बजे की जाएगी।

मंत्रों के माध्यम से मेघों को आमंत्रण
नृसिंह घाट सिद्ध आश्रम में पारदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक के दूसरे दिन मंत्रों के माध्यम से मेघों को आमंत्रण दिया गया। दिनभर मंत्रों से शिप्रा तट गूंजता रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंचामृत अभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। आयोजन समिति के महेन्द्रसिंह रघुवंशी ने बताया कि स्वामी नारदानंद महाराज के सान्निध्य में पुष्पम सामाजिक सेवा समिति द्वारा देश में अच्छी बारिश एवं विश्वकल्याणार्थ शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन भी जगन्नाथ मिश्रा रातागुरु के आचार्यत्व में 35 ब्राह्मणों द्वारा पर्जन्य अभिषेक के साथ पंचामृत अभिषेक किया। शिप्रा के जल की सहस्त्रधाराओं से दिनभर पारदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। महापौर मीना जोनवाल, विवेक जोशी, दशरथ पंड्या, देवेंद्र पटेल, देवेंद्र व्यास के साथ नीलकंठेश्वर मंडली सहित 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने पंचामृत अभिषेक किया। तीसरे दिन समापन पर रविवार दोपहर बाद हवन तथा ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जाएगा।

अच्छी वर्षा की कामना के लिए किया बिल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक
शनिवार को नगर सरकार की और से गंभीर डैम स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर पर अच्छी बारिश की कामना के लिए जलाभिषेक किया गया। शहर में मानसून की खेंच होने से चिंतित जनप्रतिनिधियों ने महादेव से जल्द बारिश को लेकर मन्नत की और पुजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान विधायक पारस जैन, महापौर मीना जोनवाल, जलकार्य समिति प्रभारी कलावती यादव, एमआईसी सदस्य नीलूरानी खत्री, करुणा जैन, दुर्गा चौधरी, गीता चौधरी, मांगीलाल कड़ेल सहित अन्य मौजूद रहे।