script

महाकाल को लेकर आज भी सच है यह कहानी, रात के समय यहां नहीं ठहर सकता कोई भी !

locationउज्जैनPublished: Dec 27, 2017 04:12:33 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आज हम आपको बता रहे हैं महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के बारें में कुछ रोचक जानकारी…

mahakal temple ujjain

mahakal temple ujjain

उज्जैन। मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर को सभी जानते हैं। यह मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ज्योतिर्लिंग मतलब वह स्थान जहां भगवान शिव ने स्वयं स्थापित किए थे। पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर का मनोहर वर्णन मिलता है।पुराणों में शिव का नाम ‘रुद्र’ रूप में आया है। रुद्र संहार के देवता और कल्याणकारी हैं। विष्णु की भांति शिव के भी अनेक अवतारों का वर्णन पुराणों में प्राप्त होता है। शिव की महत्ता पुराणों के अन्य सभी देवताओं में सर्वाधिक है। जटाजूटधारी, भस्म भभूत शरीर पर लगाए, गले में नाग, रुद्राक्ष की मालाएं, जटाओं में चंद्र ,गंगा की धारा, हाथ में त्रिशूल एवं कटि में बाघम्बर और नंगे पांव रहने वाले शिव कैलास धाम में निवास करते हैं। पार्वती उनकी पत्नी अथवा शक्त्ति है। गणेश और कार्तिकेय के वे पिता हैं।

यूं तो इस मंदिर का काफी महत्व है। यहां भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की उत्पत्ति कैसे हुई थी। आज हम आपको बताएंगे कि सूर्य देव की बारह रश्मियों से प्रकट हुए थे ज्योर्तिलिंग।

mahakal temple ujjain

12 रश्मियों से प्रकट हुए थे ज्योर्तिलिंग

कहा जाता है कि जब सृष्टी का निर्माण हुआ था उस समय सूर्य की पहली 12 रश्मियां धरती पर गिरी। उनसे 12 ज्योर्तिलिंग का बने। उज्जैन महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग भी सूर्य की पहली 12 रश्मियों से ही निर्मित हुआ। तब से बाबा महाकालेश्वर की पूजन उज्जैन में होती हैं। उज्जैन की पूरी भूमि को उसर भूमि कहा जाता है। यानी शमशान की भूमि। भगवान महाकाल का मुख दक्षिण दिशा की ओर है, इसलिए भी तंत्र क्रियाओं की दृष्टी से उज्जैन महाकाल मंदिर का बेहद खास महत्व है। महाकाल की नगरी में हरसिद्धी, कालभैरव, विक्रांतभैरव आदि भगवान विराजमान है। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में कई देवी-देवाताओं के कई मंदिर हैं। महाकाल बाबा के दर्शन के लिए मुख्य द्वार से गर्भग्रह तक कतार में लगकर श्रद्धालु पहुंचते हैं।

mahakal temple ujjain

मंदिर में एक प्राचीनकाल का कुंड भी है, यहां स्नान करने से पवित्र होने और पाप व संकट नाश होने के बारे में कहा जाता है। महाकालेश्वर मंदिर तीन खंडों में है। नीचे वाले हिस्से में महाकालेश्वर स्वयं है। बीच के हिस्से में ओंकारेश्वर है। ऊपर के हिस्से में भगवान नागचंद्रेश्वर है। भगवान महाकालेश्वर के गर्भग्रह में माता पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय की मूर्तियों के दर्शन किए जा सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपनी शिक्षा उज्जैन से ही ग्रहण की थी। उज्जैन की ख्याति प्राचीन काल से ही धार्मिक नगरी के तौर पर देखी गई है। यहां लंबे समय राजा महाराजा विक्रमादित्य का शासन था।

mahakal temple ujjain

राजा को नहीं थी उज्जैन ने ठहरने की इजाजत

आपको बता दें कि बाबा महाकाल सृष्टि की उत्पत्ति के साथ स्वयं प्रकट हुए थे। आज भी उज्जैन के राजा महाकाल ही है। बाबा महाकाल के बारे में एक कथा प्रचलित है, जो आज भी सच है। पहले किसी भी राजा को महाराज महाकाल की नगरी उज्जैन में ठहरने की इजाजत नहीं थी। ऐसा इसिलए था क्योंकि कहा जाता है कि सदियों पहले कोई ओर राजा एक रात यहां गुजार ले तो उसे अपनी सल्तनत गंवानी पड़ती थी। इसी वजह से महाकाल की शरण में रहने के लिए सिंधिया राजघराने ने महल बनवाया। उस समय में सिंधिया राजघाने ने उज्जैन में कालीदेह महल अपने ठहरने के लिए बनवाया था।

mahakal temple ujjain

कहा जाता है उज्जैन आने पर सिंधिया महाराज इसी महल में ठहरा करते थे। आज भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रात के समय उज्जैन में नहीं रुकते हैं। साथ ही कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इन नगरी में रात के समय नहीं रुकते हैं। यह कथा आज भी उस जमाने की तरह ही सच है। आज भी उज्जैन के राजा बाबा महाकाल ही है।

mahakal temple ujjain

क्यों होती है भस्म आरती

शिवपुराण के अनुसार भस्म सृष्टि का सार है। एक दिन पूरी सृष्टि इसी राख के रूप में परिवर्तित होनी है। सृष्टि के सार भस्म को भगवान शिव सदैव धारण किए रहते हैं। इसका अर्थ है कि एक दिन यह संपूर्ण सृष्टि शिवजी में विलीन हो जाएगी। भस्म तैयार करने के लिए कपिला गाय के गोबर से बने कंडे, शमी, पीपल, पलाश, बड़, अमलतास और बेर के वृक्ष की लकड़ियों को एक साथ जलाया जाता है। इस दौरान उचित मंत्रोच्चार भी किए जाते हैं। इन चीजों को जलाने पर जो भस्म प्राप्त होती है, उसे कपड़े से छान लिया जाता है। इस प्रकार, तैयार की गई भस्म भगवान शिव को अर्पित की जाती है।

mahakal temple ujjain

पापों से मिलेगी मुक्ति

ऐसी मान्यताएं हैं कि शिवजी को अर्पित की गई भस्म का तिलक लगाना चाहिए। जिस प्रकार भस्म से कई प्रकार की वस्तुएं शुद्ध व साफ की जाती हैं, उसी प्रकार भगवान शिव को अर्पित की गई भस्म का तिलक लगाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। साथ ही, कई जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिल जाएगी। महाकाल की पूजा में भस्‍म का व‌िशेष महत्व है और यही इनका सबसे प्रमुख प्रसाद है। ऐसी धारणा है क‌ि श‌िव के ऊपर चढ़े हुए भस्‍म का प्रसाद ग्रहण करने मात्र से रोग दोष से मुक्त‌ि म‌िलती है।

ट्रेंडिंग वीडियो