7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक मौत: किसान को सड़क पर 200 मीटर तक घसीटता रहा वाहन, कई टुकड़ों में मिली लाश

बोरे में भरना पड़ा शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत  

less than 1 minute read
Google source verification
accident_ujjain.png

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

उज्जैन. भैरवगढ़ थाना के गांव गोयला बुजुर्ग में रहने वाले एक किसान को बेहद दर्दनाक मौत मिली. रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटता हुआ करीब 200 मीटर तक ले गया। इस दर्दनाक हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई। देर रात मिली सूचना पर पुलिस ने किसान की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर उसके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।

खेत से रोड पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और घसीटता हुआ करीब 200 मीटर तक ले गया- टीआइ प्रवीण पाठक ने बताया कि भंवरसिंह (45) पिता रामसिंह अक्सर खेत पर ही रहता था। बुधवार रात करीब 7.30 बजे वह गांव की ओर आ रहा था तभी खेत से रोड पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और घसीटता हुआ करीब 200 मीटर तक ले गया।

अलग अलग टुकड़ों में मिला शव, बोरे में भरा
किसान के भतीजे संजय ने बताया कि काका अक्सर खेत पर ही रहते थे। उन्हें किस वाहन ने टक्कर मारी यह कोई नहीं देख पाया। काका का शव अलग अलग हिस्सों में रोड पर बिखरा पड़ा था, लोगों ने शव को बोरे में भरकर अस्पताल पहुंचाया।

टोल नाके से मिलेंगे सीसीटीवी- टीआइ पाठक ने बताया कि जहां दुर्घटना हुई उस रोड पर अंधेरा रहता है, ऐसे में वाहन को कोई देख नहीं पाया कि उसका कलर कैसा था और कौन सा वाहन था। यहां से करीब एक किलोमीटर दूर चकरावदा टोल नाका है जहां लगे कैमरों के फुटेज निकलवाएं हैं। शुक्रवार सुबह सीसीटीवी से वाहन की पहचान करने की कोशिश करेंगे।