26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर विवादों में घिरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, इस बार कर दिया महिला का अपमान, राहुल गांधी तक पहुंच गई शिकायत

उज्जैन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में हुई घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 2 Aug 2018, 6:00 AM IST

patrika

Congress,Jyotiraditya Scindia,noori khan,

उज्जैन. कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर विवादों में हैं। कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर सिंधिया की शिकायत कर दी है। 28 जुलाई को सिंधिया ने उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें प्रवक्ता के नाते नूरी खान भी अन्य तीन नेताओं के साथ मंच पर बैठ गई थीं। सिंधिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सार्वजनिक तौर पर नूरी को मंच से उतार दिया, जिससे वो नीचे आकर सामने वाली कतार में बैठ गई। वहां पर मीडिया मौजूद थी इसलिए ये पूरा वाकया कैमरे में भी कैद हो गया। नूरी ने इसे महिला सम्मान से जोड़ा है इसलिए उन्होंने राहुल गांधी सहित प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया से इस पूरे मामले की शिकायत कर दी है।
मामले के बाद भाजपा हुई हमलावर
इस मामले के बाद भाजपा ने भी सिंधिया पर हमला किया है। प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा है कि उज्जैन में ये महाराज की धमक है। ये सार्वजनिक तौर पर अपनी ही पार्टी की महिला नेत्रियों का अपमान, भेदभाव और मानसिक प्रताडऩा के उदाहरण हैं। हो सकता है कोई भयाक्रांत होकर आवाज भी न उठाए पर ये क्या है श्रीमान।
सिंधिया पर पहले भी लगा है आरोप
ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले गाड़ी से सिंदूर लगा नारियल सड़क पर फेंकने के बाद आलोचना का शिकार हुए थे, उसके बाद संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खेद जताने और निमंत्रण पत्र में दोबारा नाम छपने की खबरों में वो सुर्खियां बने थे, तीसरी घटना उज्जैन की है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
महिला का अपमान
मैं कांग्रेस की अनुशासति सिपाही हंू। अंतिम पंक्ति में भी बैठ सकती हंू लेकिन सार्वजनिक तौर पर ये महिला का अपमान है, जिसकी शिकायत राहुल गांधी से की है।
नूरी खान, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
अपमान की कोई बात नहीं
पहले से ही प्रेस कान्फ्रेंस में बैठने की व्यवस्था परिभाषित थीं। वो खाली कुर्सी देखकर बैठ गई, जिससे उनको उठने के लिए कहा गया। इसमें अपमान की कोई बात नहीं।
भूपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष, मीडिया विभाग, कांग्रेस