29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चरक अस्पताल में जन्म लेते ही बच्ची से छिन गई मां

डिलिवरी के बाद महिला की मौत

2 min read
Google source verification
patrika

loss,Ujjain,born,mother,Charak Hospital,

उज्जैन. सोमवार देर रात चरक अस्पताल में डिलिवरी के बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं। सोमवार रात ९ बजे गोंसा निवासी रानू (२३ ) पति मोहनलाल जोशी प्रसव पीड़ा के चलते चरक अस्पताल पहुंची। यहां स्टाफ ने महिला को भर्ती करने के बाद महिला चिकित्सक डॉ रेखा गोमे को कॉल किया। डॉ. गोमे ने बताया कि महिला की पहली डिल्लिवरी सीजेरियन के जरिए हुई थी। इसलिए उसका सीजेरियन ही करना था। अस्पताल पहुंचकर एक सीजेरियन करने के बाद उसे ओटी में लिया और रात १०.३० बजे डिलिवरी से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद अचानक उसका बीपी कम होने लगा। अंत तक बीपी ३६ तक पहुंच गया। ओटी में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.़सीएम पुराणिक भी मौजूद थे। उन्होनें महिला को रेफर करने के बारे में कहा, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर करना खतरे खाली नहीं था। इसलिए रेफर नहीं किया। कुछ देर बार उसकी मौत हो गई।

प्रसव पीड़ा के बावजूद नहीं किया ऑपरेशन
महिला की मां ने बताया कि महिला को भर्ती करने के दौरान ही असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी। उन्होंने डॉक्टर से महिला को ऑपरेशन पहले करने की बात कही थी। बावजूद डॉक्टर ने एक घंटे के बाद उसे ऑपरेट किया, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। यदि उसकी डिलिवरी पहले की होती तो उसकी जान नहीं जाती। बच्ची की हालत अब ठीक है।
स्पाइनल शॉक से हुई मौत
कभी-कभी महिलाएं डिलिवरी के दौरान स्पाइनशल शॉक में चली जाती है। एेसा बहुत कम केसेस में होता हैा। इस प्रकार के शॉक का कोई कारण भी नहीं होता। जैसे हार्ट अटैक आजकल किसी को भी आ सकता है। इसका कोई पैमाना नहीं है। इसी प्रकार स्पाइनल शॉक भी होता है। इसके बाद महिला को एनेस्थिसिया दिया गया और हालत संभालने के लिए हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। महिला से पहले जिसकी डिलिवरी करवाई थी उसकी हालत ज्यादा नाजुक थी।
डॉ.रेखा गोमे, महिला चिकित्सक
की जाएगी जांच
मामले में परिजनों ने फिलहाल शिकायत नहीं की है। बावजूद जांच के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
डॉ.राजू निदारिया, सिविल सर्जन

Story Loader