
आग का गोला बन गया ट्रक, जिंदा जल गए 13 गौवंश
उज्जैन. सड़क पर चलते-चलते शनिवार देर रात एक चार पहिया वाहन में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक में भर रहे 13 गौवंश जिंदा जल गए, हालांकि ऐन वक्त पर पता चल जाने से लोगों ने आधा दर्जन गौवंश को किसी तरह बचा लिया।
जानकारी के अनुसार एक मिनी ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश भरकर ले जाया जा रहा था, ट्रक में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गौवंश भरा हुआ था, जिसमें गाय सहित बछड़े शामिल थे, शनिवार रात करीब 12 बजे मिनी ट्रक जावरा की तरफ से आ रहे ट्रक में खाचरौद थाना क्षेत्र में घिनोदा के समीप स्थित ग्राम चांपा खेड़ा फंटे पर आग लग गई, आग लगते ही चालक वाहन छोड़क फरार हो गया।
13 गौवंश जलकर खाक
गाड़ी में अचानक आग लगने से गाड़ी कुछ ही देर में आग का गोला बन गई, इस कारण ट्रक में भर रखे करीब 13 गौवंश जलकर खाक हो गए, वहीं ६ गाय और बछड़ों को बचा लिया गया, बताया जा रहा है कि ये गौवंश तस्करी के लिए भरकर ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें : नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, 24 घंटे से पहले हो जाएंगे डबल, महिला ने गिन दिए रुपए
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में करीब 20 की संख्या में गौवंश भरा हुआ था, ट्रक जावरा की ओर से आ रहा है, शायद उसे महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था, क्योंकि अधिकतर गौवंश तस्करी के बाद ही उधर ही जाते हैं। इस हादसे में 8 बछड़े और करीब 5 गाय मिलाकर कुल 13 गौवंश जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण टायरों में तेज रफ्तार के कारण घर्षण के कारण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक गौवंश जिंदा जल गए थे।
Published on:
22 May 2022, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.