
पुलिस-निगम की संयुक्त कार्रवाई : गुंडे का आतंक किया ध्वस्त
उज्जैन. ढांचा भवन क्षेत्र के कुख्यात बदमाश मोंटू गुर्जर के आतंक को मंगलवार शाम पुलिस और निगम ने ध्वस्त कर दिया। उसके ढांचा भवन स्थित दो मकान सहित ऑफिस और सार्वजनिक गार्डन पर कब्जा कर बनाए कबूतर खाने को ढहा दिया। इस बीच लोगों ने उसके द्वारा कॉलोनी में किए गए लोगों के मकानों पर कब्जे हटवाने को भी कहा, जिसमें पुलिस ने लोगों से शिकायती आवेदन मांग कार्रवाई की बात कही है।
मंगलवार शाम को हुई कार्रवाई में करीब दो थानों की पुलिस तैनात रही, जब बदमाश के मकान और ऑफिस सहित उसके द्वारा गार्डन पर कब्जे को तोड़ा जा रहा था तो कई लोगों ने इसकी खुशी भी जाहिर की।
लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि बदमाश की वजह से आसपास के लोग भी दु:खी है, उसने गार्डन में कबूतरखाना बना रखा था। यहीं एक दरगाह और मंदिर की आड़ में पूरे बगीचे पर कब्जा कर लिया था, उसने गार्डन में कुत्ते भी पाल रखे थे। गलती से कोई बच्चा भी गार्डन में खेलने नहीं जा सकता था, जबकि निगम ने चार साल पहले ही गार्डन में बच्चों के लिए झूले लगवाए थे। एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि बदमाश क्षेत्र का कुख्यात है, उसके द्वारा कुछ लोगों के मकानों पर कब्जे की शिकायत भी मिली है परंतु अब तक कोई पीडि़त सामने नहीं आया। अगर कोई शिकायत करता है तो उसका कब्जा भी छुड़वाएंगे।
21 अपराध, रौनक गुर्जर गैंग का रह चुका सदस्य
मोंटू ढांचा भवन क्षेत्र के रौनक, रोशन और मनोहर ङ्क्षसह गुर्जर गैंग का रिश्तेदार है। ये आपस में मामा भुआ के भाई हैं। रौनक और मोंटू चार साल पहले तक गैंग बनाकर आपराधिक काम करते थे, परंतु वर्चस्व की लड़ाई के चलते मोंटू और रौनक अलग अलग हो गए। मोंटू के खिलाफ हत्या, प्राणघातक हमले, लोगों के घर में घुसकर मारना सहित चिमनगंज और देवासगेट थाने में 21 अपराध दर्ज हैं।
आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
सोमवार को चिमनगंज पुलिस ने मोंटू के खिलाफ सूदखोरी में केस दर्ज किया था। उसके खिलाफ कृष्णा उर्फ पप्पू पिता रमेश कुशवाह ने शिकायत की थी। आरोपी को पप्पू २० हजार के बदले १.९० लाख दे चुका था। इसके बाद भी रुपए कम नहीं हो रहे थे। पुलिस ने उसके खिलाफ सूदखोरी में केस दर्ज किया है। वहीं मंगलवार को देवासगेट पुलिस ने मोंंटू और उसके साथी अजय मरमट सहित गोलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सोमवार को हीरामिल की चाल में रहने वाले कुणाल डोरवाल को उसके पिता के सामने पीटने पर कुणाल के पिता कमल ने घर में फंदा लगा लिया था। मोंटू ने कमल डोरवाल को रुपए उधार दिए थे और वह २० प्रतिशत की वसूली कर रहा था। इसके लिए उसने कुणाल का अपहरण कर लिया था। मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर तराना जेल भेजा है।
Published on:
14 Dec 2022 01:14 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
