शहर में तीन माह के दौरान आधा दर्जन चेन-मंगल सूत्र लूटने की घटनाओं में पुलिस को सुराग नहीं मिले। 22 अक्टूबर को इस्कॉन रोड पर सरोजनी टोपनो खान, 22 नवंबर को जीरोपाइंट ब्रिज पर स्कूल संचालिका अनीता बागरवाल, 12 दिसंबर को लक्ष्मीनगर में सरोज जैन की चेन लूटी गई थी। इसके बाद हाल ही में 28 दिसंबर को रविशंकरनगर में दयावती अग्रवाल, इसी दिन वेदनगर में मंगलम अपार्टमेंट निवासी रेणु सुमित आनंद व विद्यानगर में सरोज चतुवेर्दी के गले से चेन और मंगलसूत्र लूटे गए थे।