12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन

उज्जैन ब्रेकिंग : गुना में ट्रक ने लगाए ब्रेक कार घुसी, उज्जैन निवासी पिता-पुत्र की मौत

शनिवार की अलसुबह कानपुर से उज्जैन लौट रहे सुभाष सलूजा की कार गुना में रूठियाई में बघेल ढाबे के पास पास हाइवे पर आगे जा रहे एक ट्रक में घुसी। इससे घटना स्थल पर ही उज्जैन निवासी सुभाष सलूजा और उनके पुत्र हरीश सलूजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में सुभाष के दूसरे बेटे अमित, पवन और भाई केवल सलूजा घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इन तीनों को इंदौर रैफर कर दिया है।

Google source verification

उज्जैन/गुना. शनिवार की अलसुबह कानपुर से उज्जैन लौट रहे सुभाष सलूजा की कार गुना में रूठियाई में बघेल ढाबे के पास पास हाइवे पर आगे जा रहे एक ट्रक में घुसी। इससे घटना स्थल पर ही उज्जैन निवासी सुभाष सलूजा और उनके पुत्र हरीश सलूजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में सुभाष के दूसरे बेटे अमित, पवन और भाई केवल सलूजा घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इन तीनों को इंदौर रैफर कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन निवासी सुभाष अरोरा अपने बेटों और भाई के साथ कानपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वे अपनी कार क्रमांक एमपी 13-सीडी- 3387 से शुक्रवार की रात को उज्जैन लौट रहे थे। इनकी कार के आगे एक ट्रक तेज गति में जा रहा था। इस ट्रक ने रूठियाई इलाके नेशनल हाईवे-45 पर अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके ब्रेक लगाते ही कार के ब्रेक नहीं लग पाए और यह कार ट्रक में घुस गई। इसकी सूचना मिलन पर धरनावदा थाना पुलिस का एक अमला वहां पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।


कानपुर से गुना में कार हादसे में पिता – पुत्र की मौत हो गई। घटना रुठियाई इलाके में नेशनल हाईवे-46 पर हुई। परिवार कानपुर से उज्जैन जा रहा था। कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। घटना शनिवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। उज्जैन का परिवार कानपुर में पारिवारिक कार्यक्रम में गया था। शुक्रवार रात सभी लौट रहे थे। उज्जैन के रहने वाले सुभाष सलूजा और उनके बेटे हरीश सलूजा की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष के 4० वर्षीय बेटे अमित और45 वर्षीय पवन, सुभाष के भाई 4० वर्षीय केवल कृष्ण सलूजा निवासी सिंधी कॉलोनी उज्जैन घायल हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार के आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।