2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ujjain News: अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोग….अचानक जलती चिता छोड़कर भागे

Ujjain News: सुबह जब लोग अंतिम संस्कार के लिए चक्रतीर्थ पहुंचे तो नदी में पानी नहीं था। लोगों ने नदी किनारे बने प्लेटफार्म पर अग्निदाह की क्रिया शुरू की तो तेजी से पानी बढऩे लगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Ujjain News

Ujjain News

Ujjain News:उज्जैन में बीत दिन अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोग परेशानी में फंस गए। अंतिम संस्कार करके अचानक लोग जलती चिता को छोड़कर भागने लगे। पहले तो आसपास के लोगों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन बाद में समझ आया कि ऐसा क्या हुआ।

ये है पूरा मामला

शिप्रा नदी में दोपहर 12 बजे के करीब अचानक से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। सुबह जब लोग अंतिम संस्कार के लिए चक्रतीर्थ पहुंचे तो नदी में पानी नहीं था। लोगों ने नदी किनारे बने प्लेटफार्म पर अग्निदाह की क्रिया शुरू की तो तेजी से पानी बढऩे लगा। थोड़ी देर में नदी में घुटने तक पानी आ गया।

ये भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे ने दी बड़ी राहत ! वंदे भारत, शताब्दी-हमसफर में सफर करने वालों की बल्ले-बल्ले


ऐसे में अंतिम क्रिया कर लोग रहे चिता को छोडक़र किनारे पर आ गए। हालांकि पानी इतना नहीं बढ़ा कि चिता को डूबा दे। लोगों ने दूर से ही अंतिम क्रिया पूरी की। यहां पहुंचे लोगों का कहना था कि शिप्रा में पानी बढ़ने की सूचना नगर निगम या पीएचई को देना चाहिए। अगर पानी का बहाव तेज होता तो कोई हादसा भी हो सकता था।

इंदौर में पानी गिरने से बढ़ा जलस्तर

शिप्रा नदी के बढ़े जलस्तर के पीछे इंदौर में मंगलवार शाम को तेज बारिश होना है। इसके चलते कान्ह नदी में बड़ी मात्रा में पानी आया। त्रिवेणी संगम पर कान्ह शिप्रा में मिलती है। लिहाजा बुधवार दोपहर तक शिप्रा में कान्ह का पानी मिलने से जलस्तर बढ़ गया। यही पानी रामघाट फिर सुनहरी घाट होते हुए चक्रतीर्थ पर पहुंच गया।

Story Loader