13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिसंबर में तैयार होगा उज्जैन का विश्वस्तरीय सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रेक

- 50 में नीदरलेंड से आएगा सामान, 10 दिन में उज्जैन पहुंचेगा(सब हेडिंग)- बड़ी मशक्कत के बाद फाइनल हुआ दूसरे फेस का टेंडर, एक प्रतिशत कम में दिल्ली की कंपनी को सौंपा काम(स्लग)

2 min read
Google source verification
Ujjain's world class synthetic athletic track will be ready in Decembe

Ujjain's world class synthetic athletic track will be ready in Decembe

उज्जैन.
करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला विश् वस्तरीय सिंथेटिक ट्रेक अब दिसंबर तक अंतिम रूप ले सकेगा। पहले चरण के काम के बाद दूसरे फेस के काम में बड़ी मशक्कत से टेंडर रेट में अब एक प्रतिशत कम पर दिल्ली की कंपनी को काम सौंपा जा रहा है। सेंकड फेस के टेंडर में पांच बार कॉल के बाद अब इसका निर्णय हो सका है। सिंथेटिक ट्रेक नीदरलेंड से आएगा, जिसमें 50 दिन का समय आंका गया, वहीं दिल्ली पोर्ट से उज्जैन पहुंचने में 10 दिन बताए जा रहे हैं, जिससे सिंथेटिक ट्रेक दिसंबर में अंतिम रूप ले सकेगा।
गौरतलब है कि नानाखेड़ा क्षेत्र में विजयाराजे सिंधिया खेल मैदान पर पहले चरण का काम करीब तीन माह पहले हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के काम में तीन कंपनियों की मिली भगत से चार बार कॉल की गई दरों में ज्यादा रेट मिले। अब पांचवी बार में दिल्ली की एक और कंपनी ने इसमें सहभागिता की, जिसे इसका काम सौंपा जा रहा है। बता दें कि पहले चरण में 1.7 करोड़ रुपए की लागत से बेस तैयार किया गया है, जबकि सेकंड फेस में डामर बिछाने के बाद सिंथेटिक(ईपीडीएम रबर) की पेस्टिंग की जाएगी। इसकी लागत 4.37 करोड़ रुपए है। ट्रेक निर्माण एजेंसी पुलिस हाउसिंग के एसडीओ वेदांत जादौन के अनुसार फाइनेंशियल बीड खुलने के बाद दिल्ली की टेक्नो स्पोट्र्स की दर एक प्रतिशत कम होने पर चयनित की गई है।

खास-खास
- पोर्ट पर नीदरलेंड से आएगा 150 टन माल
-नीदरलेंड से दिल्ली पोर्ट(भारत) पहुंचने में 50 दिन लगेंगे
- 10 दिन में दिल्ली पोर्ट से उज्जैन पहुंचेगा सिंथेटिक रबर
- दिसंबर 2022 में तैयार हो सकेगा ट्रेक
- पेस्टिंग में अधिकतम एक माह का समय
- सेकंड टेंडर के छटे कॉल में चार कंपनियों में से एक के कागज पुरे नहीं, दो के ज्यादा रेट, चौथे को मिला काम
- आचार संहिता के पहले होगा वर्क ऑर्डर
- सोमवार को वर्क ऑर्डर जारी करने का दावा