19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

 बस-डंपर की टक्कर, 6 की मौत दो दर्जन घायल 

सुसनेर और सोयतकला के बीच आज दोपहर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Oct 23, 2015

उज्जैन। आगर जिले के सुसनेर और सोयतकला के बीच आज दोपहर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस और डंपर में आमने-सामने की भिड़ंत में बेकसूर लोग अपनी जांन से हाथ धो बैठे।

जानकारी के अनुसार निजि कंपनी की बस राजहंस टे्रवल्स और डंपर आमने-सामने से टकरा गए। हादसा इतना खतरनाक था कि घटनास्थल पर पांच की मौत हो गई, जबकि एक को उज्जैन रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों में सीमा बाई भानपुरा उम्र 33 वर्ष, सुनीता वर्मा बढ़ई उम्र 29 वर्ष, रामकुमार बाई सहित एक छोटी बच्ची शामिल है। वही एक व्यक्ति अज्ञात बताया जा रहा है। सुसरेनर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों की इलाज के लिए भेजा वहीं बस डंपर को भी हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।