19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन वार्ड क्रमांक 13: गंदगी से भरी नालियों पर पानी की पाइप लाइन का जाल, सड़के खराब और सफाई भी नहीं

वार्ड क्रमांक-13 में वर्षों पुरानी समस्याएं भी दूर नहीं हुई, रहवासियों को अब विकास की आस

2 min read
Google source verification
Ujjain Ward No. 13: Water pipeline network on drains and bad roads

वार्ड क्रमांक-13 में वर्षों पुरानी समस्याएं भी दूर नहीं हुई, रहवासियों को अब विकास की आस

उज्जैन.

वार्ड क्रमांक-13
वार्ड का नाम- वीर दुर्गादास
आबादी- 10 हजार से अधिक
मतदाता-7256
प्रमुख क्षेत्र- वीर दुर्गादास, कसाई वाड़ा, जांसापुरा, जूना सोमवारिया आदि।
विशेषता- अधिक घनत्व, उतार-चढ़ाव भरा क्षेत्र

क्षिप्रा के नजदीक बसा वार्ड क्रमांक-१३ घनी आबादी वाला क्षेत्र हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति असमतल है। कुछ गलियां ऊचाई पर तो कुछ नीचे हैं। इससे जलप्रदाय व्यवस्था काफी प्रभावित होती है। वार्ड की कई समस्या वर्षों पुरानी है जिनका आज भी निराकरण नहीं हुआ है। दो साल बाद अब जब नगर निगम चुनाव हुए हैं तो रहवासियों को पुरानी समस्याओं से निजाद मिलने और नए विकास कार्य की आस है।

कम दबाव से होता जलप्रदाय
वार्ड में कम दबाव से जलप्रदाय की समस्या है। लोगों के घर तक पानी पहुंचाने वाले पाइपों का जाल गंदगी से भरी नालियों के ऊपर ही बिछा हुआ है। ऐसे में पाइप लाइन लिकेज होने पर नाली का गंदा पानी भी इससे मिल घरों तक पहुंच जाता है। इसके अलावा गंदगी और खराब सड़कों से भी रहवासी परेशान है। धार्मिक स्थल के पास की सड़क खुदी पड़ी है और यहां लगभग पूरे दिन गंदा पानी जमा रहता है।
समस्या और कमी, जिन्हें दूर करने की जरूरत
- वीर दुर्गादास क्षेत्र गंजी के नीचे सड़क खुदी पड़ी है। यहां गंदा पानी जमा रहता है। आने-जाने वालों पर गंदे पानी के छीटे उड़ते हैं। वर्षों से इन सड़क का निर्माण नहीं हुआ।
- पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन आदि योजनाओं की जरूरत।
- कई जगह नालियां खुली व गंदगी से पटी हैं। खुली नालियों से दुर्घटना का खतरा रहता है।
- विद्युत सप्लाई की समस्या रहती है।
- अधिकांश सड़के खराब हो चुकी है।
- ऊंचे क्षेत्रों में पूरी क्षमता से पानी सप्लाई नहीं होता। लोगों को परेशान होना पड़ता है।
- कई हितग्राही अब भी पेंशन, पीएम आवास योजना आदि से वंचित हैं।
- क्षेत्र में अच्छे उद्यान की कमी है।

बोले रहवासी
सड़कों का निर्माण करवाएं
वार्ड में वर्षों से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। कुछ प्रमुख मार्गों पर तो पूरे समय गंदा पानी जमा रहता है जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। वार्ड में सड़कों का निर्माण करवाया जाना चाहिए।
- नजर कुरैशी, रहवासी

सफाई व्यवस्था दुरस्त हो
वार्ड में नालियां व्यवस्थित नहीं है। गंदगी से भरी कुछ खुली नालियों से दुर्घटना का खतरा रहता है। सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।
- रफीक कुरैशी, रहवासी

मेरा लक्ष्य, मेरा विजन
सड़कों का निर्माण कराया जाएगा
वार्ड में लंबे समस से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। इससे सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। कुछ जगह जलप्रदाय ठीक से नहीं होता है। क्षेत्र में नई टंकी का निर्माण हुआ है जिससे पूर्ण क्षमता से जलप्रदाय करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
- इमरान खान, पार्षद वार्ड-13