9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, तभी होगी महालक्ष्मी की कृपा

अगर आपके घर पर पड़ी ये पांच चीजें समृद्धि को आने से रोकती हैं, इनको घर से बाहर कर देना चाहिए।

2 min read
Google source verification
vastu-shastra_6748481_835x547-m_7126567-m.jpg

उज्जैन. सुख-समृद्धि की कामना लिए हर व्यक्ति मेहनत करता है, कई प्रयास करता है उसके बाद भी अगर लक्ष्मी जी का आगमन आपके घर नहीं हो पा रहा है तो पहले अपने घर की साफ सफाई पहर ध्यान दें। कई बार हम कुछ पुरानी चीजों को संभाल कर रख लेते हैं। जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

वास्तु के अनुसार आपके घर में महालक्ष्मी की कृपा तब तक नहीं हो सकती जब तक आप अपने घर से 5 चीजों को बाहर नहीं कर देते है, जानिए कौन सी हैं वे 5 चीजें....

जूते-चप्पल हटा दें
घर की सफाई करते समय अपने पुराने जूते-चप्पल को घर से बाहर करना न भूलें जिनका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं। फटे-पुराने जूते-चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।

बंद घड़ी कर दें बाहर
अगर आपके घर में बेद घड़ी लगी है तो उसे तुरंत बाहर कर दें। वास्तु के अनुसार घड़ी आपके प्रगति का प्रतीक होती है। ऐसे में बंद घड़ी निश्चित रूप से आपके उन्नति में बाधक है। इसलिए इस दिवाली बंद घड़ी को पहले घर से निकाल बाहर करें।

खंडित मूर्तियां कर दें बाहर
कभी भूलकर भी किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। न ही टूटी मूर्तियों और फटी हुई भगवान की फोटो को घर में रखें। दिवाली से पहले दुर्भाग्य को दूर करने के लिए ऐसी फोटो और मूर्तियों को बिलकुल हटा दें।

टूटा हुआ शीशा कर दें बाहर
अगर आपके घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा रखा है या फिर आपकी खिड़की में टूटे हुए शीशे लगे हैं तो उसे तुरंत घर से बाहर करें और उसकी जगह नया शीशा लगवाएं। साथ ही शीशे को हमेशा साफ रखें। कभी भी उस पर दाग धब्बे न लगने दें।

टूटे बर्तन न करें इस्तेमाल
कभी भी टूटे पात्र का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे सभी बर्तन जिनका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर टूटे हुए हैं, उसे घर से जरूर बाहर कर दे। ये घर में लड़ाई का कारण बनते हैं।