नागदा. आदित्य बिरला सीनियर सेकंडरी स्कूल में कला उत्सव में 55 कलाविद छात्र-छात्राओं के बनाएं मॉडल देख अभिभावकों के साथ उद्योग अधिकारियों के चेहरे भी खिल उठे। गत 6 अक्टूबर की रात स्कूल में आयोजित कला उत्सव में चंद्रयान-3 मॉडल का जीवंत प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल के छात्र-छात्रा सौम्या भंडारी, कृष्णदेव राठौर, किशनसिंह चौहान, अमन कुशवाह, शौर्य शर्मा, अरुण राठी, प्रणीत चौहान, अभिनव सोनी, रौनक शर्मा द्वारा ने चंद्रयान-3 के इस जीवंत प्रदर्शनी के माध्यम से भारत और भारत के वैज्ञानिकों की ताकत बयां की। इस मॉडल को देख हर किसी का सीना गर्व से फूल गया। छात्र-छात्राओं के बनाएं मॉडल देख कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए ग्रेसिम के मानव संसाधन प्रबंधन सुधीरकुमारसिंह, शैलेंद्र जैन, निहारिका जैन ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की बेहद प्रशंसा की। कहा- एक कलाकार उसकी मेहनत से नहीं बल्कि अपनी दूरदर्शिता से कमाता हैं, यदि हमारी सोच सकारात्मक है तो सफलता हमारे कदम चूमेेगी। स्कूली छात्र-छात्राओं का यह कमाल उनकी सकारात्मक सोच का परिणाम हैं, जो हर व्यक्ति में होना जरुरी हैं।
जूट बैग पर चित्रकारी ने मोहा
माइथोफोक थीम पर आयोजित इस भव्य कला उत्सव में चित्र, पटचित्र टांका, चेरियल, फड, कलमकारी, फरी, केरल के भित्ति चित्र, मधुबनी, वर्ली, टेक्सटाइल-चित्रकारी, लिप्पन कला मॉडल ने भी खूब दाद बटोरी। वहीं जूट बैग पर चित्रकारी ने दर्शकों को मोह लिया। कला उत्सव की मुख्य आयोजिका रेखा जैन ने अतिथियों के आशीर्वचन से स्वयं और स्कूल की माइथोफोक टीम को धन्य बताया। कला उत्सव में खेल प्रशिक्षक हरीश पुरोहित का योगदान सराहनीय रहा। आभार प्राचार्या शिखा सक्सेना ने माना।