
वार्ड विकास की बात, जनता के साथ: आधारभूत सुविधाओं के साथ ही बदलते दौर की जरूरतों को भी यहां के रहवासी महसूस करते हैं।
उज्जैन.
वार्ड क्रमांक-१५
वार्ड का नाम- गीता कॉलोनी
आबादी- १० हजार से अधिक
मतदाता-७१४१
प्रमुख क्षेत्र- अब्दालपुरा, गीता कॉलोनी, अवंतिपुरा, तैय्यबी बाखल आदि।
विशेषता- अधिक घनत्व, आसपास व्यावसायिक क्षेत्र।
पुराने शहर में शामिल वार्ड क्रमांक-१५ विकासशील वार्ड हैं। यहां एक किलोमीटर के दायरे में बड़े अस्पताल, बाजार, स्कूल आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। वार्ड का अधिकांश तपका शिक्षित व जागरूक है। आधारभूत सुविधाओं के साथ ही बदलते दौर की जरूरतों को भी यहां के रहवासी महसूस करते हैं। यहां खाली जगह की कमी है लेकिन ऐसी कुछ सुविधाएं विकसित हो सकती है जो लोगों के जीवन स्तर को सुधारे। यहां की पार्षद नगर निगम अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उनसे और भी अपेक्षाएं हैं।
आवारा मवेशियों की समस्या
वार्ड में आसपास से बड़ी संख्या में आवारा मवेशी घूस जाते हैं। इससे गंदगी की भी समस्या होती है। पार्षद के निर्देश के बाद यहां मवेशियों की धरकपड़ हुई है लेकिन समस्या अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसके साथ ही सीवरेज व बारिश के कारण सड़कों की हालात काफी खराब हो गई है। चेरिटेबल अस्पताल के सामने वाला मुख्य मार्ग खस्ता हाल है।
समस्या और कमी, जिन्हें दूर करने की जरूरत
- नालियां पुरानी हो चुकी है। सही फ्लो नहीं होने से निकासी की समस्या है।
- आवारा मवेशियों का जमावड़ा है।
- दो उद्यान उपलब्ध हैं। खाली जगह कम होने से बड़े उद्यान विकसित नहीं हो पा रहे।
- निगम के कम्युनिटी हॉल की कमी है। हालांकि आसपास धर्मशालाएं उपलब्ध हैं।
बोले रहवासी
ई-लाइब्रेरी का निर्माण हो
वार्ड में मूलभूत कई सुविधाएं हैं लेकिन जगह उपलब्ध नहीं होने से कम्युनिटी हॉल नहीं है। वार्ड में एक लाइब्रेरी या ई-लाइब्रेरी का निर्माण होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को लाभ मिले। बुजुर्गों के के लिए सार्वजनिक स्थान विकसित किया जाना चाहिए।
- निलेश तिवारी, शिक्षक व रहवासी
मेरा लक्ष्य, मेरा विजन
मंडी का निर्माण कराया जाएगा
वार्ड में जनसुविधा केंद्र प्रारंभ किया गया है। इससे जनता को काफी सहायता मिल रही है। आवारा मवेशियों की समस्या दूर करवाई जा रही है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। नालियों के व्यवस्थित निर्माण की भी योजना है। वार्डवासियों की मांग अनुरूप अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
- कलावती यादव, पार्षद वार्ड-15
Published on:
26 Sept 2022 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
