31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टला जलसंकट… उज्जैन पहुंचा नर्मदा का पानी, ‘गंभीर’ में पानी की आवक शुरू

MP News: सूखे की स्थिति में एक बार फिर नर्मदा का पानी उज्जैन शहर के लिए बड़ा सहारा बना है। जल निगम के इंटकवेल से नर्मदा का पानी गंभीर बांध में आना शुरू हो गया है। इससे रोज जरूरत पूर्ति का पानी मिलने के साथ ही डैम में जलस्तर भी बढऩा शुरू हो गया है।

2 min read
Google source verification
Water crisis averted from Narmada

Water crisis averted from Narmada (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: सूखे की स्थिति में एक बार फिर नर्मदा का पानी उज्जैन शहर के लिए बड़ा सहारा बना है। जल निगम के इंटकवेल से नर्मदा का पानी गंभीर बांध में आना शुरू हो गया है। इससे रोज जरूरत पूर्ति का पानी मिलने के साथ ही डैम में जलस्तर भी बढऩा शुरू हो गया है। शहर पर मंडराया जलसंकट का खतरा फिलहाल टलने लगा है। शुक्रवार से नर्मदा का पानी गंभीर डैम में आना शुरू हो गया। इसके साथ ही चैनल कटिंग से भी गंभीर नदी के ऊपरी भाग में यहां-वहां जमा पानी इंटकवेल तक पहुंचने लगा है।

गंभीर का जलस्तर बढऩा शुरू

इसके बाद शुक्रवार को गंभीर में जहां 133 एमसीएफटी पानी शेष था, जलपद्राय के बाद भी यह बढ़कर शनिवार को 137 एमसीएफटी हो गया। नगर निगम उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने बताया, गंभीर में खपत शून्य होने के साथ अब गंभीर का जलस्तर बढऩा शुरू हो गया है। शहर में जलप्रदाय के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध मिल सकेगा।

रोज 120 एमएलडी से अधिक पानी मिलेगा

गंभीर के नजदीक जल निगम का नया इंटकवेल बना है। इससे नर्मदा की पाइप लाइन जुड़ी है। इस पानी को अब इंटकवेल के माध्यम से गंभीर में छोड़ा जा रहा है। इससे प्रतिदिन 120 एमएलडी से अधिक पानी गंभीर में आएगा। शहर की आवश्यकता करीब 106 एमएलडी की है। इस लिहाज से शहर में जलप्रदाय के बाद भी नर्मदा का पानी गंभीर में बच रहा है। इससे धीरे-धीरे गंभीर का जलस्तर बढ़ने लगा है। चैनल कटिंग से भी पानी की आवक बढ़ी है। कुछ दिन में नर्मदा-गऊघाट लाइन जुड़ने के बाद नर्मदा का पानी सीधे दक्षिण क्षेत्र में सप्लाई किया जा सकेगा। इससे गंभीर में पानी की खपत और कम हो जाएगी।

महापौर ने निरीक्षण किया

शनिवार को महापौर मुकेश टटवाल ने जल कार्य समिति के प्रभारी प्रकाश शर्मा, पार्षद छोटेलाल मंडलोई के साथ गंभीर डैम पर जल निगम के इंटकवेल का अवलोकन किया। यहां से नर्मदा का पानी गंभीर में छोड़ा जा रहा है। महापौर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनवीडीए की पाइप लाइन के माध्यम से बड़वाह से नर्मदा का पानी छोड़ा गया है। जल निगम के इंटेक से गंभीर में नर्मदा का पानी आना शुरू हो गया है।- अभिलाष मिश्रा, निगमायुक्त