27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनूठी परंपरा : घूंघट में खड़ी पत्नी को पहचानकर लगाना पड़ता है रंग, नहीं तो…

शहर में होली के सातवें दिन यानी शीतला सप्तमी पर अनूठी परंपरा का निर्वाह किया जाता है। इस दिन पति-पत्नी खुली सड़क पर रंगों से एक-दूसरे को सराबोर करते हैं।

2 min read
Google source verification
patrika

festival,krishna temple,Holi,Bhajan,organizing,holi song,

उज्जैन. शहर में होली के सातवें दिन यानी शीतला सप्तमी पर अनूठी परंपरा का निर्वाह किया जाता है। इस दिन पति-पत्नी खुली सड़क पर रंगों से एक-दूसरे को सराबोर करते हैं। सबके सामने पत्नी घूंघट में खड़ी रहती है, पति को उसे पहचानना होता है। पत्नी को पहचानकर उसे रंग लगाया जाता है। यदि ऐसा नहीं हुआ, और किसी दूसरी महिला को रंग लगा दिया, तो वह पुरुष हंसी का पात्र बनता है।

धणी-लुगाई की अनूठी होली
माली समाज द्वारा होली के सातवें दिन यानी शीतला सप्तमी पर अनोखी होली खेली जाती है। इसमें पति को घंूघट में खड़ी पत्नी को पहचान कर रंग लगाया जाता है। शहर के उर्दूपुरा में क्षेद्ध में पति-पत्नी (धणी-लुगाई) की अनूठी होली का आयोजन होता है। इसके लिए कड़ाव रंग भरकर रखे जाते हैं। क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज की महिला परंपरागत वेशभूषा में घंूघट खड़ी रहती है। पति को पहचान के लिए सांकेतिक सूचना देती है। इस आधार पर पति द्वारा पत्नी का रंग उड़ेला जाता है। रंग उड़ेलने के क्रम में गलत महिला पर रंग डालने की स्थिति में पति को हंसी का पात्र बनना पड़ता है।

मारने दौड़ती हैं पुरुषों को
रंगपंचमी अवसर पर शहर में अनूठी परंपरा का निर्वाहन किया जाता है। महिलाएं हाथों में छड़ी और पेड़ों की डालियां लेकर पुरुषों के पीछे दौड़ती हैं, उसी छड़ी से उन्हें मारती हैं। बचाव के लिए पुरुष भी डंडों का सहारा लेते हैं।

कहार समाज की छड़ीमार होली
कहार समाज द्वारा परंपरागत छड़ीमार होली का आयोजन किया जाता है। रंगपंचमी पर कहारवाडी क्षेत्र में ढोलक की थाप पर नृत्य करते पुरुषों पर महिलाएं छड़ी से प्रहार कर रहीं थी तो पुरुष प्रहार से बचने के जतन करते रहें। इस दौरान जमकर धमाल-मस्ती होती है। ब्रज की लठ्ठमार होली की तर्ज पर छड़ीमार होली का अपना ही आनंद है। कहा जाता है कि मालवा में इस तरह की छड़ीमार होली की परंपरा उज्जैन में ही है।

हर तरफ छाया रंगों का सुरूर
पूरे शहर में रंगों से पुते हुए चेहरे नजर आ रहे हैं। रंग-गुलाल का यह नजारा था कि लोग डीजे और ढोल पर झूम रहे हैं। शहीद पार्क, बस स्टैंड, सहित अन्य चौराहों पर रंगीन फव्वारों के बीच पंचमी की धूम नजर आ रही है। शहीद पार्क चौराहे पर रंगीन फव्वारों के बीच रंगपंचमी मनाई जा रही है। श्री ध्वज परिवार उज्जैन के अध्यक्ष राजेश शर्मा रूद्राक्ष के अनुसार कार्यक्रम में शहरवासियों को रंग में भिगोने रंगीन फव्वारे लगेंगे और सवा क्विंटल गुलाल उड़ाया जा रहा है। साथ ही ठंडाई, भजिए व डीजे का भी इंतजाम है।