
Marriage,ujjain news,marriage proposals,Women's Child Development Department,
उज्जैन. पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली 29 वर्षीय महिला उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर पर फिदा हो गई। पति को तलाक देकर उज्जैन पहुंची महिला एसपी से शादी करना चाहती है। महिला यू-ट्यूब और फेसबुक पर एसपी की फॉलोअर रही है। पूर्व में भी वह शादी के प्रपोजल के साथ एसपी से मिल चुकी है, लेकिन बात नहीं बनने पर एक बार फिर शुक्रवार को उज्जैन पहुंच गई। इधर, महिला बाल विकास विभाग के स्टॉप वन सेंटर में महिला को काउंसिलिंग के लिए रखा गया है, लेकिन वह एसपी से मिले बगैर जाना नहीं चाहती। तीन दिनों से काउंसलर वर्षा व्यास और साधना सेठी समझा रही हैं पर वह वापस जाने को तैयार नहीं है और एसपी से मिलने की जिद पर अड़ी हुई है। हालांकि महिला को मनाने के लिए उसके तीन भाई व भाभियां मंगलवार रात को शहर पहुंचे।
विदेश ले जा रहा था पति
महिला पंजाब के होशियारपुर जिला के लंगपुर दसुया की रहने वाली है। महिला ने काउंसलर को बताया कि आठ माह पूर्व चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन से विवाह हुआ था। वह उसेे विदेश ले जाना चाहता था इसी बीच यू-ट्यूब और फेसबुक पर एसपी के वीडियो देखकर प्यार कर बैठी। बाद में पति को तलाक दे दिया और उससे ८ लाख रुपए लिए थे। महिला बाल विकास अधिकारी शाहिद सिद्दकी के अनुसार युवती चंडीगढ़ में बीएससी टॉपर रही है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक है।
परिजनों पर 8 लाख हड़पने का आरोप
महिला की मां का देहांत बचपन में ही हो गया है एेसे में उसकी मौसी और मौसा ने पालन पोषण किया। युवती के तीन शादीशुदा भाई हैं, जिन पर महिला प्रताडऩा का आरोप लगा रही है, उसका कहना है कि पति से तलाक के बाद 8 लाख रुपए मिले थे जो भाइयों और परिवार वालों ने हड़प लिया है।
50 हजार का सामान तोड़ा, कभी पिज्जा तो कभी मटर पनीर की मांग
एसपी से मिलने पहुंची महिला को पहले महिला थाने में रखा। यहां से उसे महिला बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग के लिए सौंप दिया। यहां कार्यालय के कांच और सामान फोड़कर 50 हजार रुपए का नुकसान भी किया है। इसके पूर्व वह महिला थाने में कभी पिज्जा तो कभी मटर पनीर के साथ नई नई डिश की मांग भी की।
इनका कहना ...
1. युवती की लगातार काउंसलिंग की जा रही है। जो अब भी वापस जाने को तैयार नहीं है उसके भाइयों को बुलाया है।
- शाहिद सिद्दकी, अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग
2. किसी की भी बेहूदी जिद पर मिलना जरूरी नहीं है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।
- सचिन अतुलकर, एसपी उज्जैन
Published on:
19 Jun 2018 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
