16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार की डिग्गी से बरामद हुई 88 शीशी कोरेक्स और 870 नग नाइट्राबेट की नशीली गोलियां

उमरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
उमरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

उमरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

उमरिया पुलिस ने 11 अक्टूबर को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 88 शीशी कोरेक्स, 870 नग नाइट्राबेट की नशीली गोलियां, घटना में प्रयुक्त कार, बाइक, 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं।
कस्बा भ्रमण के दौरान चौकी सिविल थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेरवाखुर्द एवं मझगवां के बीच नदी के पास कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने के लिये किसी का इंतजार कर रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 आरोपियों को पकड़ा। कार की डिग्गी से प्लास्टिक की बोरी में कुल 88 शीशी कोरेक्स, 870 नग नाइट्राबेट की नशीली गोलियां मिली।
आरोपियों के खिलाफ धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत प्रकरण कायम कर विवचेना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नवीन सोनी उम्र 28 साल निवासी सोनी मोहल्ला मानपुर, मनीष कुमार पाण्डेय उम्र 35 साल निवासी ग्राम खेरबाखुर्द, प्रफुल्ल चतुर्वेदी उम्र 26 साल निवासी नामदेव मोहल्ला मानपुर शामिल हैं। कार्रवाई में की थाना प्रभारी कोतवाली उनि बालेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी सिविल लाइन उनि बृजकिशोर गर्ग, प्र.आर. शिशिर त्रिपाठी, राजेन्द्र, रोशन, दिलीप गुप्ता, सतेन्द्र, आर. सैय्यद मैराज, कृष्णा कापसे, नीलेश, नरबद एवं सायबर सेल से संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।