
Bharat Ratna former Prime Minister Late. Congress pays tribute to Rajiv Gandhi on his death anniversary
उमरिया. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी तिराहे में गांधी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प-अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि सदस्य ओपी द्विवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष राम गोपाल दहिया एवं अमरु कोल, एकता परिषद के जिला अध्यक्ष मास्टर कमलभान सिंह, बांधवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनरेश सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश गौतम, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, ओमप्रकाश टांडिया, विकास कुशवाहा, एडवोकेट शिवचरण पटेल, रामाश्रय द्विवेदी, सुखलाल चौधरी, विकास सोनी, लवकुश सोनी, अरविंद श्रीवास्तव, रावेंद्र यादव, आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, तीरथ प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राजीव गांधी को नमन किया
जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में 21 मई को कम्प्यूटर क्रांति के जनक एवं देश में पंचायती राज की अवधारणा को साकार रूप देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन करते हुए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सावित्री सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, सतवंत सिंह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Published on:
22 May 2023 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
