
Cattle smuggling: 21 cattle were being carried in a truck, police caught
उमरिया. मोर्चा फाटक घुनघटी के पास से पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करते दो आरोपियों सहित ट्रक जब्त किया है। पुलिस को सुदीप दुबे निवासी बिजौरा टोला घुनघुटी ने सूचना दी थी कि ट्रक क्रमांक यूपी 96टी 5307 में 21 नग मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 21 नग बैल एवं बछड़ों को जब्त कर ट्रक चालक सतेन्द्र कुमार चिकवा पिता सुरेन्द्र कुमार चिकवा निवासी अमरपाटन एवं करण केवट पिता मनोज केवट निवासी कोतमा जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि पशु तस्कर इन दिनों रास्ता बदलकर पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। कई बार पुलिस को इसकी सूचना नहीं मिल पाती है, जिसका फायदा उठाकर ये पशु तस्कर बच निकलते हैं और जब भी पुलिस को समय पर सूचना मिलती है तो पुलिस मुस्तैदी के साथ कार्रवाई भी करती है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस स्वयं क्यों इन पशु तस्करों तक नहीं पहुंचती है। जबकि सड़कों में बकायदा पुलिस की टीम मुस्तैदी के साथ वाहनों की चेकिंग करते देखी जाती है। तो फिर ये जो पशु तस्कर व अन्य अवैध कारोबार करने वाले लोग इनकी नजर बचकर कैसे निकल जाते हैं, यह भी एक अहम सवाल है। जिसका जवाब शायद किसी के पास नहीं है।
Published on:
21 May 2023 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
