
Chief Minister distributed loan of Rs 95 crore to 60 thousand street vendors of the state
उमरिया. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आथित्य में भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित पथ विक्रेता महा सम्मेलन में प्रदेश के 60 हजार पथ विक्रेताओं को 95 करोड़ का ऋण वितरित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण सामुदायिक भवन उमरिया में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, सी ई ओ जिला पंचायत इला तिवारी, महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दिनेश मर्सकोले, एल डी एम तरुण सिंह, डी पी एम चंद्र भान सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृत लाल यादव, ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, संजय तिवारी, कामना त्रिपाठी, माधुरी शुक्ला, श्रवण पटेल, शाहिद मंसूरी, अवधेश राय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर ने कहा कि कोरोना काल में बंद हुए व्यवसाय को प्रारंभ करने में पीएम स्वनिधि योजना मील का पत्थर साबित हुई है। योजना के तहत 10 हजार से लेकर 50 हजार तक का ऋण दिया जाता है, ताकि पथ विक्रेता व्यवसाय स्थापित कर अपना रोजगार स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 8456 हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया है। 23 सितंबर को 50 हितग्राहियों को 10 हजार, 20 हजार एवं 50 हजार रुपये का हितलाभ वितरित किया गया। सी ई ओ जिला पंचायत इला तिवारी ने कहा कि परिवार के बेहतर संचालन में योजना सहायक सिद्ध हो रही है । पी एम स्व निधि योजना की तरह अन्य योजनाएं शासन द्वारा संचालित की जा रही ह, जिसका लाभ भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग उठाये।
Published on:
24 Sept 2023 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
