
हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत शासकीय स्कूल भरौला में कार्यक्रम
शासन के निर्देशानुसार 25 नवंबर से हम होंगे कामयाब पखवाडा की शुरुआत की गई है जो 10 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। शासन की मंशानुरूप उमरिया पुलिस द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बालक बालिकाओं को साइबर फ्रॉड, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला संबंधी अपराध के संबंध जानकारी देते हए जागरूक किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को बाल अपराध एवं पाक्सो एक्ट के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह के होने वाले दुष्परिणाम और इसके संबंध में बने कानून, अधिनियम के बारे में जानकारी दी जा रही है। शहडोल डीआईजी सविता सोहाने की उपस्थिति में शासकीय स्कूल भरौला में बच्चों से संवाद किया गया एवं उन्हें पेन वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसी तरह उमरिया पुलिस की ओर से महिला थाना प्रभारी निरीक्षण अरूणा द्विवेदी जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम कर रही हैं। चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के विषय में भी बताया जा रहा है। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए नक्कड़ नाटक का आयोजन कराया जा रहा है।
वन स्टॉप सेंटर से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास पाली एवं अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम गिंजरी में हम होंगे कामयाब पखवाडा के तहत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने कार्यक्रम में पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, कार्य स्थल पर महिलाओं का लैगिंक उत्पीडन अधिनियम, बाल विवाह, महिला हेल्प लाइन नंबर, चाइल्ड हेल्प नंबर, साइबर क्राइम इत्यादि की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से दिव्या द्विवेदी से वन स्टाप सेंटर में महिलाओं के लिए प्रदाय सेवाओं एवं महिलाओं को विधिक साक्षरता एवं शासन व्दारा प्रदान की जा रही कानूनी सहायता के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिलाएं, स्वसहायता समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, बालिकाएं, संबंधित संस्थाओं के शिक्षक गण, दिव्या गुप्ता सहायक संचालक महिला बाल विकास समेत सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
Published on:
30 Nov 2024 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
