
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के पाली थाने से एक कुत्ते को पत्थर से कुचलने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कुत्ते को पकड़कर पीट रहे हैं। युवकों ने कुत्ते को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। वीडियो वायरल होते ही जिले में हडकंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
यह मामला उमरिया के मेंढकी गांव का है। जहां वायरल वीडियो में दो कुत्ते दिखाई दे रहे थे। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा जमीन पर घायल पड़ा था। यह मामला तीन दिन पुराना है लेकिन इसका वीडियो गुरूवार को वायरल हुआ। इसी वीडियो में कुत्तों के साथ क्रूरता दिखाने वाला शख्स हंस रहा है और उसका शरीर में खून के धब्बे हैं। वीडियो वायरल होते ही एक सामाजिक संस्था चलाने वाले विकास जोतवानी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो स्ट्रीट डॉग आपस में लड़ रहे हैं तभी कुछ युवा वहां पहुंचते हैं और एक स्ट्रीट डॉग को पत्थर से कुचल-कुचल करके उसे मौत के घाट उतार देते हैं। साथ ही उक्त घटना का वीडियो युवाओं के द्वारा सोशल मीडिया में खुद वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्थर से कुचलने के बाद में युवाओं के शरीर पर खून के छीटें भी पड़ जाते हैं। जिसे देखकर के युवा काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं। इस अमानवीय घटना का वीडियो देखने के बाद में शहडोल में गौ नदी सेवा संस्थान चलाने वाले विकास जोतवानी की सूचना पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करके पुलिस से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं विकास जोतवानी का पूरे मामले पर कहना है कि हमारी मांग है कि पशुओं के प्रति होने वाली ऐसी क्रूरता को रोका जाए साथ ही जो लोग भी इस मामले में संलिप्त हैं उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
Updated on:
11 Apr 2024 02:05 pm
Published on:
11 Apr 2024 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
