7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल…खेल में बच्चे को लग गई फांसी, जानिए कैसे धागा बन गया मौत का कारण

MP News : एमपी के विदिशा में गेम खेलते समय एक 12 साल के बच्चे को मच्छरदानी से फांसी लग गई। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
vidisha_new.jpg

मध्यप्रदेश के गंज बासौदा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसमें गेम खेलते हुए 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्चा कमरे में अकेले गेम खेल रहा था। उसी दौरान गले में पहना हुआ धागा पलंग के लगी मच्छरदानी से फंस गया। जब कुछ देर उसकी मां कमरे में लौटी तो उसे आनन-फानन में डॉक्टर के पास लेकर गई। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


गौरतलब है कि बच्चा कमरे में अकेले गेम खेल रहा था। पिता नाई हैं वो अपने काम पर गए हुए थे। मां घर पर थी लेकिन वह नहाने गई हुई थी। बच्चा मोबाइल पर गेम खेल रहा था उसी वक्त वे मच्छरदानी में कैसे फंस गया। इसका कुछ पता ही नहीं चला। जब मां नहाकर वापस कमरे में लौटी तो देखा बच्चा लटका हुआ था। इसे पड़सियों ने देख उसे फंदे से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें - IPL की तर्ज पर यहां शुरू होगी टी-20 लीग, दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


इस मामले पर पुलिस की टीम गठित की गई है, जो कि पूरे मामले की जांच करेगी। एसडीपीओ ने घटना को दुखद बताया है और कहा है कि हम प्रयास कर रहे है कि यदि परिवारवालों को सरकार से कुछ राहत मिल पाए।