
Due to the carelessness of the warehouse management, the lifting of food grains could not be done, vehicles were standing outside the gate
उमरिया. जिला मुख्यालय से महज चार किमी दूर स्थित केके बेयर हाऊसिंग एण्ड लॉर्जिंग कार्पोरेशन कैप बंद होने के कारण शुक्रवार को लगभग 10 को खाद्यान्न नहीं मिल पाया। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को भी दी गई बावजूद इसके बेयर हाऊस का गेट नहीं खोला गया।
एमपी स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेंशन के प्रबंधक शिव प्रसाद गुप्ता से जब इसका कारण जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। हालांकि इनके पास शहडोल व उमरिया का प्रभार है जिसके चलते अधिकांश समय शहडोल में ही वह रहते हैं। उमरिया में एक प्रभारी मुन्नालाल को नियुक्त किया गया है जो उनकी अनुपस्थिति में काम को देखते है।
जब इस संबंध में प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं मानपुर से आया हूं। उन्होंने कहा कि मेरे अलावा दो लोग और हैं जिनकी तबियत खराब है फिर भी मैं उन्हें भेजता हूं। ऐसा करते-करते लगभग दोपहर के तीन बज गए पर वेयर हाऊस का गेट नहीं खुल पाया। बताया गया कि गोदाम खुलने का समय सुबह 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक का है। इतना ही नहीं चावलों से भरे ट्रक अनलोडिंग के लिए खड़े रहे।
स्थिति को बिगड़ते देख गोदाम प्रभारी मुन्नालाल ने केके बेयर हाऊसिंग एण्ड लार्जिग कार्पोरेशन भरौला को एक नोटिस जारी किया। जिसमे यह लिखा गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना अंतर्गत माह जून 2023 के खाद्यान्न के उठाव कार्य में व्यवधान हुआ है एवं गोदाम के बाहर खाद्यान्न उठाव की गाडिय़ा खड़ी रही है जिसका कारण जिला प्रशासन द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
साथ ही यह निर्देशित किया गया कि गोदाम खुलवाकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना अंतर्गत माह जून 2023 के खाद्यान्न उठाव के कार्य को चालू करवाकर कार्यालय को अवगत कराएं। यदि माह जून 2023 के खाद्यान्न का उठाव समय सीमा में नहीं हुआ तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी। इसके बावजूद भी खाद्यान्न का उठाव नहीं हो पाया।
Published on:
03 Jun 2023 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
