6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृद्धजन समाज की धरोहर हैं, उनके अनुभव, ज्ञान तथा संस्कारों से मिलती है अच्छी सीख

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 5306 वृद्ध मतदाताओं का किया सम्मान

2 min read
Google source verification
Elderly people are the heritage of the society, good lessons can be learned from their experience, knowledge and values

Elderly people are the heritage of the society, good lessons can be learned from their experience, knowledge and values

उमरिया. वृद्ध जन समाज की धरोहर हैं, उनके अनुभव, ज्ञान तथा संस्कारों की जो सीख समाज को मिलती है, वह किसी किताबी ज्ञान से नहीं प्राप्त की जा सकती। वृद्धों की सेवा करना हम सबका दायित्व भी है और कर्तव्य भी है। जिस घर में वृद्धजनों का साया होता है, उन घरों में परेशानियां आने ही नहीं पाती हैं, वे अपने अनुभवों से परेशानियों का एहसास भी नहीं होने देते हैं। सारी परेशानियां खुद झेल लेते हैं। उक्त आशय के विचार अपर कलेक्टर ने कलेक्टर सभागार में आयोजित वृद्धजनों का सम्मान करते हुए व्यक्त किए। अपर कलेक्टर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले मतदाताओं का सम्मान किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के 5306 मतदाताओं का सम्मान मतदान केंद्र स्तर पर किया जा रहा है। आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदान अवश्य करें एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सुशील मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बुजुग मतदाताओं को नई सुविधा प्रदान की जा रही है। ऐसे मतदाता जो मतदान केंद्र तक जाकर मतदान नहीं कर सकते हंै, वे अब घर से ही मतदान कर सकेंगे । बीएलओं द्वारा फार्म भरवाया जा रहा है, जिसमें जानकारी एकत्रित की जा रही है, उसी जानकारी के आधार पर निर्वाचन के दौरान यह सुविधा मतदाताओं को प्रदान की जाएगी। इनको किया गया सम्मानित अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिन मतदाताओं का सम्मान किय गया उनमें मतदान केंद्र 17 डिडौरी के सभई यादव उम्र 83 वर्ष, मतदान केन्द्र 21 लोढ़ा के मतदाता सतुलिया काछी उम्र 97 वर्ष, मतदान केंद्र 72 ओबरा के मतदाता घीसल प्रसाद गुप्ता उम्र 85 वर्ष, मतदान केंद्र 102 भरौला के कोदू यादव उम्र 89 वर्ष, झीगिंया यादव उम्र 87 वर्ष, मतदान केंद्र 118 उमरिया के बुधिया यादव उम्र 93 वर्ष, मतदान केंद्र 203 सिंघवाडा के बुद्धा यादव उम्र 81 वर्ष, मतदान केंद्र 207 देवगवा खुर्द के गनपत सिंह उम्र 82 वर्ष तथा मतदान केंद्र 231 बडागांव के औसर सिंह उम्र 80 वर्ष का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बांधवगढ़ सतीश सोनी, निर्वाचन सुपरवाइजर हरिशंकर झारिया, विनय खरे सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।