14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हजरत नौगजा शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने में सबकी मुराद होती है पूरी

तीन दिवसीय उर्स में मशहूर कव्वाल करेंगे शिरकत

2 min read
Google source verification
Everyone's wishes are fulfilled in the hands of Hazrat Naugaza Shah, the donor Rahmatullah Alaih.

Everyone's wishes are fulfilled in the hands of Hazrat Naugaza Shah, the donor Rahmatullah Alaih.

उमरिया. चंदिया के हजरत नौगजा शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने में 3, 4 व 5 जून को रात्रिकालीन उर्स का आयोजन किया जाएगा। उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असफाक खान एवं सेक्रेटरी नसीब खान ने बताया कि उर्स में देश के मशहूर कव्वालों का जमघट लगेगा। उन्होंने बताया कि 3 तारीख को रईस भारती कानपुर, 4 तारीख शनिवार को नौशाद अली खान मुंबई, शाहीन शबा चिश्ती हजारी बाग झारखंड एवं 5 तारीख को सब्बीर सदाकत साबरी कपासन झारखंड, मुराद आतिश चिश्ती बेलगांव कर्नाटक द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी। उर्स के प्रथम दिन 3 तारीख को चादर संदल के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जो नगर में स्थित हजरत रुहुल्ला शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने से रात्रि 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए हजरत नौगजा शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पहुंचेगा जहां चादर संदल पेश कर फातिहा पढ़कर दुआएं मांगी जाएंगी। इसके अलावा कमेटी द्वारा आने वाले जायरीनों के लिए लंगर कि व्यवस्था की जाएगी। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे नानो से मिलकर होने वाले उर्स के आयोजन के संबंध मे चर्चा कि एवं शिरकत करने के लिए आग्रह किया है। इसके अलावा कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा से मिलकर उर्स के आयोजन में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। कमेटी के लोगों के ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर कोरोना काल में उर्स का वृहद आयोजन नहीं किया गया था। अब इस वर्ष नौगजा बाबा का उर्स मनाने के लिए लोगों द्वारा तैयारियां की गई हैं। ऐसा माना जाता है कि बाबा साहब के आस्ताने में आने वाले हर जायरीन की मुराद पूरी होती है। कमेटी के लोगों ने बताया कि इस काफी भीड़ होने की संभावना है, इसलिए प्रशासन व पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। जिससे कोई अप्रिय बात न हो सके और उर्स शांति के साथ मनाया जा सके।