
In the Ladli Bahna Yojana, this Anganwadi worker was negligent, then the service ended
उमरिया. लाड़ली बहना योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू यादव आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 नगर परिषद चंदिया को 21 मार्च को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आयोजित शिविर में नगर परिषद चंदिया के वार्ड क्रमांक 10 में कैंप सहयोगी के नियत कर्तव्यों के निर्वहन का दायित्व सौंपा गया था। इसमें उनके द्वारा लापरवाही बरती गई। साथ ही एमआईएस पोर्टल की रिपोर्ट अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र विगत 15 दिवस से बंद हो पाया गया। इस संबंध में 29 मार्च को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में 31 मार्च को दौलत सिंह मरावी कार्यालयीन भृत्य उपस्थित हुए , परंतु संजू यादव आंगनबाड़ी केंद्र से अनुपस्थित पाई गई। दूरभाष पर संपर्क करने पर संजू यादव द्वारा भ्रामक जानकारी देते हुए एक बार चंदिया तथा दूसरी बार चंदिया से बाहर होना बताया गया। जिससे स्पष्ट होता है वे अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील नहीं हंै। संजू यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
अब तक 26787 आवेदन भरे गए
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र भरने का काम जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। जिले में 1 अप्रैल तक 26787 आवेदन भरे गये हंै जिसमें जनपद पंचायत करकेली में 9010, मानपुर में 6779, पाली में 3224, नगर पालिका परिषद पाली में 1458, उमरिया में 2376, चंदिया में 1289, मानपुर में 1348 तथा नगर परिषद नौरोजाबाद में 1303 आवेदन पत्र भरे जा चुके है। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनके द्वारा शिविर के माध्यम से आवेदन भरने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
Published on:
02 Apr 2023 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
