21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ाएं कोर्स, बने छात्राओं का कॉमन रूम

छात्र सुविधा बढ़ाने के लिए महिला आयोग को सौंपा पत्र उमरिया । मुख्यालय स्थित शासकीय महाविद्यालय प्रबंधन ने महिला आयोग अध्यक्ष को सुविधा विस्तार के लिए पत्र सौंपा है। प्रबंधन द्वारा खासकर छात्र सुविधा को लेकर नए विषयांतर्गत कोर्स व सुविधा बढ़ाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि कालेज सभागार में समता के […]

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shahdol online

Mar 19, 2016

 the students news

the students photo

छात्र सुविधा बढ़ाने के लिए महिला आयोग को सौंपा पत्र
उमरिया । मुख्यालय स्थित शासकीय महाविद्यालय प्रबंधन ने महिला आयोग अध्यक्ष को सुविधा विस्तार के लिए पत्र सौंपा है। प्रबंधन द्वारा खासकर छात्र सुविधा को लेकर नए विषयांतर्गत कोर्स व सुविधा बढ़ाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि कालेज सभागार में समता के लिए प्रतिज्ञा कार्यक्रम के दौरान आयोग अध्यक्ष छात्र समस्याओं से भी रूबरू हुई थीं।
महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया है कि संस्था के छात्र-छात्राएं लंबे समय से उच्च शिक्षा के लिए नए विषय शुरू करने की मांग कर रहे हैं। आदिवासी जिला होने के साथ ही डेढ़ हजार छात्र संस्था में अध्ययनरत हैं। स्नातक स्तर पर अभी भी गृहविज्ञान, संगीत, चित्रकला, समाजशास्त्र विषय संचालित नहीं हैं। इसके अलावा खासकर छात्राओं के लिए प्रशासन युक्त कॉमन रूप निर्माण बेहद जरूरी है।
चार विषय, तेरह सौ छात्र
प्रबंधन ने बताया कि 44 वर्षों के सफर में स्नातक स्तर से लेकर स्नातकोत्तर में महत्वपूर्ण विषयों का टोंटा बना हुआ है। वर्तमान समय में महाविद्यालय में लगभग 1300 कुल छात्र संख्या व इनमे 682 छात्राएं शामिल हैं। वर्ग वार छात्रों में अनुसूचित जनजाति की 158, अनुसूचित जाति की 100 व पिछड़ा वर्ग की 224 छात्रों के नाम पंजीकृत हैं। 1972 से संचालित महाविद्यालय में आज तक कला संकाय में मात्र राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिन्दी साहित्य एवं इतिहास विषय ही संचालित हैं। इस लिहाज से कला संकाय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गृह विज्ञान, संगीत, चित्रकला, समाजशास्त्र प्रारंभ होना अतिआवश्यक है।