21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करीब 3 साल बाद छत्तीसगढ़ आएंगे Rahul Gandhi, 41 जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Rahul Gandhi: Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: राहुल गांधी आज रायपुर पहुंचेंगे, अभनपुर में कांग्रेस के 41 जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: करीब 3 साल बाद छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी(photo-patrika)

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिलाध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक अभियान से जुड़ा माना जा रहा है।

Rahul Gandhi Raipur Visit: जिलाध्यक्षों को देंगे टारगेट शीट और संगठन विस्तार की रणनीति

कांग्रेस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 से 29 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राहुल गांधी इस दौरान जिलाध्यक्षों को टारगेट शीट सौंपने के साथ संगठनात्मक कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

करीब 3 साल बाद छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी

राहुल गांधी इससे पहले सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ आए थे। करीब तीन साल बाद उनके दोबारा प्रदेश दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस इसे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा लाने की कवायद के तौर पर देख रही है।

बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के दौरे पर साधा निशाना

राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने प्रदेश में बहुत भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने राहुल गांधी के स्वागत को लेकर भी तंज कसा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी राहुल गांधी के दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ का दौरा करना चाहिए, जिससे यहां कांग्रेस की स्थिति साफ हो सके।

संगठनात्मक अभियान पर रहेगा फोकस

कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह संगठनात्मक अभियान से जुड़ा है। अभनपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में वे जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग