
Message of blood donation given to the villagers, 20 units of blood collected in the camp
उमरिया. किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। ब्लड डोनेट करके लोगों की मदद की जा सकती है। 20 जून 2023 को ग्राम पंचायत पठारी में ग्राम पंचायत सरपंच के सहयोग से युवा टीम उमरिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि टीम युवा हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। लोगों की हर छोटी बड़ी परेशानी में यह टीम साथ खड़ी नजर आती है। लोगों को जागरूक करने से लेकर शिक्षा तक की आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास कर रही है।
शिविर में ग्रामपंचायत पठारी एवं युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 20 यूनिट रक्तदान किया गया जबकि 3 रक्तदाता कम भजन एवं कम हिमोग्लोबिन के कारण रक्तदान के लिए अनफिट किए गए। सरपंच गोविंद गौतम ने कहा कि रक्तदान शिविर की तैयारी पूर्व में ही की गई थी जिसमें गांव के विभिन्न लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया था। कई जागरूक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सरपंच गोविंद गौतम के पुत्र एवं पुत्री ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान स्वास्थ विभाग से वीरेंद्र शर्मा प्रभारी ब्लड बैंक, अजय सिंह मरावी, सुरेश केवट, युवा टीम से हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, अमृता सिंह, माया सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
Published on:
22 Jun 2023 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
