
MP News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 18 वर्षीय युवक शुभम प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हुई हैं। यह हादसा अमरपुर चौकी के अंतर्गत हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, अमरपुर निवासी शुभम प्रजापति (18) अपनी माँ मीराबाई (50), बहन शिवानी (20) और सरोज (22) के साथ बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहा थे। सुबह 10 बजे करीब भदार नदी के पुल के ऊपर एक अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, उसकी मां और दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों तुरंत घायलों को इलाज के लिए बरही अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।
वहीं सोमवार की 8 बजे करीब एक हादसा हुआ है। जिसमें मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र के अनिल चौधरी की हादसे में मौत हो गई और उसका साथी घायल है। दोनों उमरिया जिले की ग्राम बकेली में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। तभी सलैया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अनिल के सीने में गंभीर चोट आई थी। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
Published on:
23 Apr 2025 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
