
Now the maintenance and maintenance of Sanjay Gandhi Thermal Power House project will be done from Rs 49 crores
मंगठार. संजय गांधी ताप विद्युत गृह परियोजना की सीएचपी साइट लम्बे इंतजार के बाद ओ एण्ड एम होकर 31 मई की रात 12 बजे से कलकत्ता की एक कंपनी को हैण्ड ओवर की गई। इस अवसर पर परियोजना के कार्यपालक निदेशक व्हीके कैलासिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग 49 करोड़ रुपए की कीमत से 2 साल के रख-रखाव एवं मेंटेनेंस का कार्य कंपनी को दिया गया। लगभग 541 श्रमिकों की सहायता से यह कार्य किया जाएगा। जिसमें सीएचपी साइट के रखरखाव एवं मेंटिनेन्स के तहत पांचों इकाईयों के कोल हैंडलिंग साइट, हाउसकीपिंग, वैगन ट्रिपलर साइट, रेलवे रैक से मैनुअल कोल अनलोडिंग, ओल्ड एवं न्यू ट्रेक हॉपड़ सहित समस्त कार्यों की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई जिसे कंपनी द्वारा शुरु किया गया है।
दिखी अव्यवस्था
पहले ही दिन पूरी साइट में अव्यवस्था का आलम रहा। अलग-अलग कंपनी एवं ठेकेदार के श्रमिक अपनी जगहों पर अपने वेतन को लेकर चिंतित नजर आए। कंपनी के अधिकारियों से सबकुछ तय करने का इंतजार करते रहे लेकिन बिना कुछ बात किए ही सभी को जस का तस काम पर लगा कर कार्य संचालन शुरू किया गया। साथ ही मशीनरी भी आधी अधूरी होने की बात कही जा रही है।
पुराने ठेकेदार चिंतित
सीएचपी साइट मे पूर्व मे कार्यरत लगभग 10 से 15 छोटे ठेकेदार अपनी जीविका को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं। इन सभी की जीविका का साधन परियोजना ही है और कंपनी द्वारा श्रमिकों को तो कार्य से बाहर नहीं किया जा रहा लेकिन ठेकेदारों को भविष्य मे अपनी रोजी चलाने की चिंता सताने लगी है।
अब देखना यह है की कंपनी द्वारा किस तरह से सामंजस्य बैठाते हुए जटिल साइट को सुचारु रूप से चलाया जाता है जिससे भविष्य मे विद्युत् उत्पादन मे कोई व्यवधान ना हो ।
इनका कहना है
समस्त साइट सुचारु रूप से शुरु हो गई हैं, हमारा प्रयास है कि विद्युत उत्पादन का कार्य बेहतर ढंग से हो।
व्हीके कैलासिया, कार्यपालक निदेशक संजय गांधी ताप विद्युत गृह
Published on:
02 Jun 2022 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
