उमरिया

छह नामो पर रायशुमारी, जिसे संगठन स्वीकार करेगा, उसे ही मिलेगी जिलाध्यक्ष की कमान

करीब एक सप्ताह तक जी तोड़ मेहनत के बाद कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के आब्जर्वर शनिवार को रवाना हो गये

less than 1 minute read
Jun 28, 2025
करीब एक सप्ताह तक जी तोड़ मेहनत के बाद कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के आब्जर्वर शनिवार को रवाना हो गये

करीब एक सप्ताह तक जी तोड़ मेहनत के बाद कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के आब्जर्वर शनिवार को रवाना हो गये। दौरे के अंतिम दिन वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनो के सांथ मुलाकात के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अभियान के केन्द्रीय ऑब्जर्वर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की इस कवायद का उद्देश्य नेता नहीं संगठन सृजन करना है। उन्होंने बताया कि पहले पांच दिन तथा उसके बाद दो दिन उन्होंने जिले से लेकर बूथ स्तर तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। जबकि शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नीरज दीक्षित तथा विनोद वासनिक ने भी पृथक-पृथक पार्टीजनों से विमर्श किया है। इस मंथन के आधार पर विधिवत रिपोर्ट तैयार कर आलाकमान को सौंपी जायेगी।


उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी एक मांह में जिलाध्यक्षों के विषय में निर्णय ले लिया जायेगा। वार्ता मे केन्द्रीय आब्जर्वर राजेश ठाकुर, पीसीसी के पर्यवेक्षक नीरज दीक्षित एवं विनोद वासनिक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह आदि नेता उपस्थित रहे। पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के लिये हाईकमान द्वारा अध्यक्ष पद के लिए 6 नाम मांगे गये हैं। ऐेसे व्यक्ति जिनकी छवि अच्छी व प्रभावशाली हो। जो क्षमतावान हों। साथ ही संगठन और समाज मे स्वीकार्य हों, उन्हें ही पार्टी की कमान मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा राहुल गांधी की सोच है कि कांग्रेस मे हरिजन, आदिवासी, ओबीसी, सामान्य सहित हर वर्ग की भागीदारी हो। रायशुमारी मे सामने आये दावेदारों मे से 6 नामों की सूची अभिमत के सांथ आलाकमान के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। हालांकि उन्होंने दावेदारों के नाम नहीं बताए।

Published on:
28 Jun 2025 03:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर