नि:संदेह ब्रेस्ट फीडिंग महिलाओं के लिए स्तनपान कराने बेहतरीन सुविधा है, जहां अब नवजात शिशु को माताएं ठण्डी छांव में सुरक्षा के बीच बच्चों को स्तनपान कर सकती थीं। मुख्यालय में यह केन्द्र शासकीय बस स्टैण्ड में यात्री प्रतिक्षालय के समीप संचालित हैं। नगर पालिका द्वारा हाल ही विधायक व नपा अध्यक्ष के करकमलों द्वारा औपचारिक शुरूआत भी हुई। महिला एवं बाल विकास तथा नगर पालिका को योजना का प्रचार प्रसार कर संचालित करने के लिए शासन स्तर से बजट मुहैया भी कराया जा रहा है। बावजूद इसके केन्द्रों में सुविधाएं नदारद हैं।