
Shardeya Navratri: Worship of Mother Durga, the mother of the world will start from October 7
उमरिया. जिले सहित मानपुर, पाली, मानपुर, करकेली में शारदेय नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। 7 अक्टूबर से शारदेय नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि को लेकर नगर में जगह-जगह पंडाल बनने भी शुरु हो गए हैं। नवरात्र को देखते हुए मां ज्वालामुखी मंदिर, शारदा मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर, बहरा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में रंग-रोगन का कार्य का प्रारंभ हो गया है।
दे रहे अंतिम रूप
मूर्तिकार भी माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। शारदा मंदिर के पीछे कलकत्ता से आए कलाकारों द्वारा मां दुर्गा प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है। मूर्तिं कलाकार पवन एवं गगन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमाएं बनाई जा रही है। दुर्गा प्रतिमाओं की बुकिंग का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। मूर्तियों की कीमत 2500 रुपये से 8 हजार रखी गई है। वहीं कुछ जगहों पर जबलपुर, शहपुरा एवं अन्य जगहों से मूर्ति लाकर नगर में बेची जा रही है।
यहां चल रही तैयारी
नवरात्र को लेकर नगर के जय स्तंभ चौक, चंदेल होटल के सामने, अस्पताल के पीछे, पुराना पड़ाव में माता का पंडाल बनाया जा रहा है। जहाँ 7 अक्टूबर को विधि-विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही कुछ जगहों पर नवरात्र की पंचमी को मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
Published on:
03 Oct 2021 11:40 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
