13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांधवगढ़ के एैतिहासिक किले में स्थित है संत कबीर का मंदिर

दो दिन लगता है ऐतिहासिक मेला, पहले दिन पहुंचे हजारो अनुयायी

less than 1 minute read
Google source verification
बांधवगढ़ के एैतिहासिक किले में स्थित है संत कबीर का मंदिर

बांधवगढ़ के एैतिहासिक किले में स्थित है संत कबीर का मंदिर

उमरिया. जिले के बांधवगढ़ में लगने वाले 2 दिवसीय संत कबीर मेले के पहले दिन हजारों की तादाद में लोग वहां पहुंचे और मेले का लुत्फ लिया। बताया जा रहा है कि कबीर अनुयायी इसे तीर्थ दर्शन मानते है। यहां दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन सद्गुरु कबीर धर्मदास साहेब वंशावली प्रतिनिधि सभा दामाखेड़ा रायपुर द्वारा किया जाता है। विशेष आरती बांधवगढ़ के ऐतिहासिक किले में स्थित कबीर मंदिर में की जाती है। यहां राज्यअतिथि का दर्जा प्राप्त पंथ प्रकाश मुनि नाम साहेब की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग प्रदेश से कबीर दास जी के अनुयायी यहां पहुंचते है। इस दो दिवसीय कबीर मेले में किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से वन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस व वन विभाग के जवान मौजूद हैं।